Begin typing your search above and press return to search.
रायपुर 5 मई 2022। सिलतरा में जेसीबी का टायर फटने से दो लोगों की मौत हो गई है। दोनों मृतक सतना मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
रायपुर सिलतरा: जेसीबी के टायर में हवा भरने के दौरान हादसा, टायर फटने से दो की मौत... pic.twitter.com/TP0PqmangH
— NPG.News (@newpowergame) May 5, 2022
जानकारी के मुताबिक, सिलतरा चौकी के फेस टू स्थित धनकुल स्टील की है। यहां पर जेसीबी के टायर में हवा भरने का काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक टायर फट गया। इस हादसे में टायर के पास खड़े दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों का नाम राजपाल सिंह और प्रांजन नामदेव था। दोनों सतना मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
Next Story