Begin typing your search above and press return to search.

दर्दनाक- चार की मौत... तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, ड्राइवर समेत तीन महिलाओं की मौत, दो गंभीर

दर्दनाक- चार की मौत...  तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, ड्राइवर समेत तीन महिलाओं की मौत, दो गंभीर
X
By NPG News

भोपाल 14 फरवरी 2022। रतलाम के प्रकाश नगर फोरलेन पर एक तेज रफ्तार कार पुलिया से टकरा गई। मौके पर ही ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ये भीषण हादसा रतलाम के प्रकाश नगर फोरलेन पर हुआ है, इस भीषण हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई तथा 2 घायल हो गए है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल लाया गया है।

बताया जा रहा है कि राजस्थान जा रही कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ये परिवार राजस्थान का बताया जा रहा है।

Next Story