Begin typing your search above and press return to search.

पुलिस कस्टडी में टॉर्चर मानवाधिकार आयोग सख़्त.. गृह विभाग को अनुशंसा "पीड़ित को 25000 रुपए मुआवज़ा दें"

पुलिस कस्टडी में टॉर्चर मानवाधिकार आयोग सख़्त.. गृह विभाग को अनुशंसा पीड़ित को 25000 रुपए मुआवज़ा दें
X
By NPG News

रायपुर,26 अक्टूबर 2021। घर से चौदह लाख की रक़म चोरी किए जाने की शिकायत दर्ज कराने पहुँचे आवेदक से हुज्जत और अभद्रता करने वाले चौकी प्रभारी के फेर में गृह विभाग को पच्चीस हज़ार रुपए बतौर मुआवज़ा पीड़ित को देने की अनुशंसा मानव अधिकार आयोग ने की है।

मामला कोरबा के चौकी हरदीबाजार का है, जहां सालिहापारा के निवासी चैन सिंह जगत ने इस आशय की सूचना चौकी प्रभारी को दी कि, ज़मीन ख़रीदने के लिए घर में रखे चौदह लाख रुपए चोरी हो गए हैं। आरोप है कि चौकी प्रभारी शराब के नशे में आवेदक से गाली गलौज और अभद्र व्यवहार कर गए। मानवाधिकार आयोग ने इस पर मिली शिकायत पर कोरबा एसपी से प्रतिवेदन माँगा। कोरबा एसपी ने अपने प्रतिवेदन में आवेदक की प्रताड़ना को सही बताया। आयोग ने दोषी पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किया लेकिन जवाब को आयोग ने संतोषजनक नहीं पाया।

राज्य मानवाधिकार आयोग छत्तीसगढ ने गृह विभाग को अनुशंसित किया है कि आवेदक चैन सिंह जगत को बतौर क्षतिपूर्ति पच्चीस हज़ार रुपए दिए जाएँ।

Next Story