Begin typing your search above and press return to search.

आज का राशिफल: आज इन राशियों को होगा लाभ, जानिए अन्य राशियों का कैसा होगा हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 15 अप्रैल 2022। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 15 अप्रैल 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि

आज आपको शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संयम बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। नफरत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफरत की आग बहुत ज़्यादा ताकतवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। दिल की सुनें या दिमाग की, इसी उलझन में घिरे रहेंगे।

वृषभ राशि

आज आपकी सेहत फिट रहेगी। ख्याली पुलाव में समय वेस्ट करने के बजाय अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। काम साकारात्मक तरीके से पूरे होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। इस राशि के इंजीनीयर को अचानक कहीं से फायदा होने वाला है। किसी नए साइट पर जाने से आपको काफी फायदा होने वाला है।

मिथुन राशि

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जितना आप मेहनत करेंगे उतना ज्यादा लाभ मिलेगा। प्रचुर मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना बन रही है। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव हो सकता है। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे।

कर्क राशि

आज के दिन आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आपके कुछ गलत लोगों कि संगत में आ सकते हैं, आपको सावधान रहना होगा। कार्य क्षेत्र में भी आपको बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। यदि माताजी को कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसमें आज सुधार होगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आपको जीवन साथी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य को रिटायरमेंट मिल सकता है, जिससे परिवार का माहौल प्रसन्नता दायक रहेगा।

सिंह राशि

आपके लिए आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। इसलिए आप वही कार्य करें जो आपको अत्यधिक पसंद हों। नौकरी से जुड़े जातकों को भी उनक रुचि का कार्य मिलने की संभावना है। आपको अपने किसी परिजन से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। संतान की फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की जरूरत है। आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिन पर विश्वास करने से पहले आपको सावधान होगा।

कन्या राशि

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बेहतर रहेगा। घर परिवार में आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप व्यर्थ की भागदौड़ में लगे रहेंगे, जिसके कारण आपको सिर दर्द, बुखार आदि होने की संभावना है। आप किसी व्यक्ति की मदद के लिए प्रयासरत रहेंगे परंतु वह व्यक्ति आपकी मेहनत को नजरंदाज कर देगा। यदि कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने को मिले, तो अवश्य करें क्योकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आज समाप्त होगी। विद्यार्थियों को अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर परीक्षा को देना बेहतर रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको कोई कार्य अचानक से पूरा करना होगा। यह कार्य आपको लाभ दे सकता है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको अपने जरूरी सामान को ध्यान से रखना होगा। लंबे समय से लंबित पड़े कानूनी कार्य पर ध्यान दें अन्यथा वह और लंबा खिंच सकता है। परिवारिक स्थिति में आज सुधार होगा। यदि धन का लेनदेन करना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर करें।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा, क्योंकि उन्हें अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। जो लोग रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना मिल सकती है। संतान के स्वास्थ्य में आज कुछ सुधार होगा। व्यापार के लिए यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें। यदि आप कोई कार्य करने का विचार बना रहे हैं तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी की बातों में आकार धन का निवेश न करें।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए खुशहाली लाने वाला है। घर पर अति आवश्यक कार्य होने के कारण आप अपने व्यवसाय की ओर ध्यान नहीं देंगे। यदि आपको कोई पुराना रोग है, तो वह फिर से उभर सकता है, जिसे लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। आपको किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक समाचार समाचार मिल सकता है। यदि नौकरी में आपके मन मुताबिक कार्य ना मिले, तो भी आपको धैर्य बनाकर कार्य करना होगा, नहीं तो आप के अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं।

मकर राशि

आज समाज में आपकी एक अच्छी छवि उभर कर आएगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपकी छवि को खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे। शेयर मार्केट, सट्टेबाजी आदि में निवेश करने वालों को मनमुताबिक लाभ नहीं मिलेगा। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं। व्यापार में कुछ योजनाओं पर आप अपने पिताजी से विचार-विमर्श करेंगे। विद्यार्थियों को पिकनिक पर जाने का मौका मिलेगा। यदि कार्यक्षेत्र में कुछ समस्या चल रही है, तो आपको उसका समाधान अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुखों में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आपको व्यापार में अकस्मात धन लाभ मिलने की संभावना है, यह आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाह रहे हैं तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लागू होने वाली नई योजनाएं आपको लाभ दिलाएंगी। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके करियर में कोई बदलाव आ सकता है, जिसके कारण आपके मन में कुछ नए विचार भी आएंगे। व्यापारियों को आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षदायक समाचार सुनने को मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपकी अपने पुराने संबंधियों से मुलाकात होगी, कुछ पुराने मुद्दों पर विचार विमर्श हो सकता है, संयम से काम लें।

Next Story