Begin typing your search above and press return to search.

आज का राशिफल: सोमवार को इन पांच राशियों की चमकेगी किस्मत... वहीँ इन्हें रहना होगा आज सतर्क... जानिए सभी राशियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 6 जून 2022। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

मेष राशि

आज का दिन ठीक रहेगा। जरूरतमन्द लोगों की सहायता करेंगे। नई योजना के सफल होने की सम्भावना है। साझेदारी में नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश से लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ एकान्त में समय बिताना पसन्द करेंगे। पैतृक मामले सुलझ सकते हैं। बुजुर्गों से सलाह से लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और व्यापार में आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आकस्मिक लाभ के योग बने रहेंगे। दोस्तों और परिवार की मदद से काम में सफलता मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मधुर आवाज से रिश्ते में मजबूती आएगी। आलस्य से बचना होगा अन्यथा महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक गतिविधियों में सफलता मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन आपके प्रयासों से सभी काम सफल होंगे। व्यापार को लेकर लिए गए निर्णय फलदायी साबित होंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण आपके लिए अनुकूल रहेगा और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। यात्रा करने से बचें। धन व्यय अधिक हो सकता है।

कर्क राशि

व्यापार के मामले में आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा। आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते हैं। इस राशि के छात्र आज अपनी पढ़ाई में बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपका करियर बेहतर बन सकता है।

सिंह राशि

बैंक से जुड़े लेन-देन में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है. स्कूल के काम को पूरा करने के लिए बच्चे आपकी मदद ले सकते हैं। अप्रत्याशित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। अगर आप किसी विवाद में फंस जाते हैं तो कठोर टिप्पणी करने से बचें। आज आपको एक बार फिर अपने जीवन साथी से प्यार हो जाएगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा. पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। व्यापार में भी बड़ी सफलता मिलेगी। आज आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आज खत्म होंगी, जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपको नौकरी में भी प्रमोशन मिल सकता है।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा और कार्य करने में भी मन नहीं लगेगा। आपको अपने किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती हैं। यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें भी धैर्य बनाए रखना होगा,नहीं तो आपके शत्रु इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्य द्वारा मान सम्मान मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी,जिससे उनका मान सम्मान बढ़ेगा और उन्हें कुछ जन सभाएं करने का मौका मिलेगा। आप अपने किसी दोस्त के साथ मिलकर नये व्यवस्था की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा आज दूर होगी। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा और आपको किसी कानूनी कार्य में भी विजय प्राप्त होती दिख रही है,जिससे आपका आत्मविश्वास गहरा होगा। आप धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने का विचार बनाएंगे,उसमें माता-पिता को लेकर जाना तो बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दोस्तों का आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी भरपूर साथ मिलेगा,जिसके कारण आपका अपने दोस्तों से प्रति आत्मविश्वास और बढ़ेगा,लेकिन आज सुबह से ही आपको एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि किसी नए व्यवसाय को करेंगे,तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है,जिसमें आपको सावधान रहना होगा।

कुंभ राशि

अधिक जिम्मेदारी मिलेगी। दफ्तर में सहयोगियों के साथ मतभेद दूर होंगे। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी दिनचर्या में कुछ सुधार लाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। लोग आपकी विचारधार से काफी सहमत रहने वाले हैं। आपके कार्यों की सराहना होगी।

मीन राशि

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रसन्न होंगे। कार्यभार की अधिकता के कारण व्यस्तता में दिन व्यतीत होगा और थकान का अनुभव होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Next Story