Begin typing your search above and press return to search.

आज का राशिफल : इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा, होगा लाभ...जानिए बाकियों के लिए कैसा होने वाला है आपका दिन...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 8 मई 2022। आज किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। पढ़ें आज का राशिफल...

मेष राशि

दंपत्तियों के बीच संबंध मधुर रहेंगे। घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। आज परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। किस्मत का साथ मिलेगा। दूसरों के मामलों में दखल न दें। इससे आपकी मानहानि भी हो सकती है। करियर में सकारात्मक बदलाव आयेगा। उधार दिया हुआ धन फंस सकता है। पूर्व निर्धारित जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।

वृषभ राशि

कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिलेगी। कारोबार में बेहतरीन लाभ होगा। निजी सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। भविष्य को ध्यान में रखकर आप योजना बना सकते हैं। छात्रों को लाभ होगा, पढ़ाई में मन लगेगा। आज आपको कुछ शुभ सूचनायें मिल सकती हैं। पैतृक सम्पत्ति में हिस्सेदारी मिल सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन उन लोगों के लिए परेशानी भरा रहेगा,जो अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं,उन्हें भी कुछ समय रुकना होगा,क्योंकि अभी परिस्थितियां ठीक नहीं है। यदि आप सट्टेबाजी अथवा कहीं पर अपने धन का निवेश करेंगे तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आपका कठोर व्यवहार आपके परिवार के सदस्यों के लिए परेशानी भरा रहेगा। आपको संतान की समस्याओं को सुनना और समझना होगा और जीवनसाथी के साथ मिलकर उनका हल निकालना होगा।

कर्क राशि

आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको खुशियाँ देंगे। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे हो जायेंगे। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे।

सिंह राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुये धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दाम्पत्य जीवन में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पार्टी में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढेगा। ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे। लवमेट्स के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहेगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उनकी अपने साथी से झड़प हो सकती है और उनका रिश्ता टूट सकता है। यदि दांपत्य जीवन में अपने लंबे समय से कोई बात छुपा कर रखी थी,तो वह आपके साथी के सामने आ सकती है। सायंकाल के समय आज घर परिवार में चल रही कलह समाप्त होगी। आपको परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं,तो वह अपने घर से दूर जाकर करेंगे यह उनके लिए लाभदायक होगा। परिवार के सदस्यों से कोई आपसी वाद विवाद खड़ा हो सकता है। आप अपने माता पिता को तीर्थस्थान की यात्रा पर ले जाने के लिए सोच सकते हैं। जो लोग विवाह योग्य हैं उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की समस्याओं को लेकर उसके लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। आपको किसी के साथ खाली बैठकर समय बिताने से अच्छा है कि आप अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं।

वृश्चिक राशि

आज आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बनने की संभावना है, आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज कोई नया कार्य सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा।

धनु राशि

आज ऑफिस के आपके कार्य परफॉर्मेंस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदलेगी। जीवन में खुशियाँ ही खुशियाँ आयेंगी।

मकर राशि

आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी। रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाह रहे तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई पार्टनर मिलेगा। आज घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने बॉस द्वारा को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है व आप अपने किसी दोस्त के साथ किसी पहाड़ी एरिया पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे,लेकिन कार्यक्षेत्र में यदि आपकी अपने किसी साथी से कुछ अनबन चल रही थी,तो वह आज समाप्त होगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है

मीन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अचानक आय के रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे। आज आपके लम्बें समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप जीवनसाथी की सहायता लेंगें। इस राशि के बच्चों का पढाई में मन लगेगा। आज आपको कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइज महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी।

Next Story