Begin typing your search above and press return to search.

तिर्की हॉकी इंडिया के कैप्टन: दिलीप तिर्की निर्विरोध चुने गए नए अध्यक्ष, भोलानाथ महासचिव; नई कार्यकारिणी का भी ऐलान

तिर्की हॉकी इंडिया के कैप्टन: दिलीप तिर्की निर्विरोध चुने गए नए अध्यक्ष, भोलानाथ महासचिव; नई कार्यकारिणी का भी ऐलान
X
By NPG News

NPG ब्यूरो। हॉकी इंडिया की नई टीम निर्विरोध चुन ली गई। हॉकी टीम के भारत के पूर्व कप्तान दिलीप तिर्की निर्विरोध अध्यक्ष बने। वहीं, झारखंड के भोला नाथ महासचिव चुने गए हैं। किसी भी पद के लिए कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं था, इसलिए नए पदाधिकारियों के ऐलान कर दिया गया है। पहले एक अक्टूबर को नई टीम की घोषणा की तारीख तय की गई थी। उत्तरप्रदेश हॉकी संघ के प्रमुख राकेश कत्याल और भोलानाथ सिंह के नाम वापस लेने के बाद यह संभव हो सका।


बता दें कि दिलीप तिर्की देश के बड़े हॉकी खिलाड़ियों में से एक हैं। 44 साल के दिलीप तिर्की ने भारत की पुरुष हॉकी टीम का नेतृत्व किया था। वे 1996, 2000 और 2004 में भारतीय ओलंपिक ओलंपिक टीम का हिस्सा थे। 2003 और 2007 में एशिया कप विजेता टीमों का भी हिस्सा थे। इसके अलावा वे बीजू जनता दल से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। उन्हें पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार भी मिल चुका है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने तिर्की और उनकी टीम के चुनाव को मंजूरी दे दी है।

हॉकी इंडिया की ये है नई कार्यकारिणी

हॉकी इंडिया के अन्य पदाधिकारियों में जम्मू कश्मीर की आसिमा अली (उपाध्यक्ष), कर्नाटक के एसवीएस सुब्रमण्या गुप्ता (उपाध्यक्ष), तमिलनाडु हॉकी के शेखर जे मनोहरन (कोषाध्यक्ष), हॉकी राजस्थान की आरती सिंह (संयुक्त सचिव) और हॉकी हरियाणा के सुनील मलिक (संयुक्त सचिव) शामिल हैं। कार्यकारी बोर्ड के पांच सदस्यों में अरूण कुमार सारस्वत (हॉकी राजस्थान), असरिता लाकड़ा (हॉकी झारखंड), गुरप्रीत कौर (दिल्ली हॉकी), वी सुनील कुमार (केरल हॉकी) और तपन कुमार दास (असम हॉकी) शामिल हैं।

Next Story