Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: वृष, कर्क, सिंह, मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, धन-कारोबार में होगा लाभ...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 19 मई 2022। मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। जाने आज का राशिफल -

मेष राशि

कार्यस्थल पर अंतिम मिनट में लिए गए निर्णय कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। आज आप में से कुछ बहुप्रतीक्षित सफलता प्राप्त करेंगे. आज आप प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकते हैं। किन्तु शुभ स्वास्थ्य हेतु तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। आज आपको परिवार और व्यापार में संतुलन बनाने की आवश्यकता पड़ सकती है. इसके साथ आप समाज में आपकी भूमिका, रिश्तेदारों की शादी के लिए सहायता, या अन्य कार्यों में भी सक्रिय रहेंगे।

वृष राशि

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक नतीजा मिल सकता है।

मिथुन राशि

आज आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,लेकिन आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। सामाजिक क्रियाकलापों में कुछ व्यवधान आएंगे,लेकिन संतान को किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। सायंकाल का समय आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि पिताजी को कोई शारीरिक कष्ट है,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला निपट सकता है,जिसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं पर भी धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों की कृपा से आपको पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती हैं। ननिहाल पक्ष से प्रेम व स्नेह मिलेगा। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिसके कारण आपका उनके ऊपर विश्वास और गहरा होगा।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि बहसबाजी में पड़े,तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आप जिस भी कार्य को करेंगे,उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। यदि आप किसी वरिष्ठ सदस्य से अपने बिजनेस की समस्याओं को बताएंगे,तो वह आपको सही सलाह देंगे और आपका मन इधर-उधर भटकेगा,जिसके कारण आप अपने कुछ लाभ के अवसरों की ओर भी ध्यान नहीं देंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपका कोई मित्र निवेश संबंधी योजनाएं बताएं,तो आपको सोच विचार का निवेश करना बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

आज आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं। कुछ जरूरी निर्णय आपको फायदा दिला सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं। अपने काम के लिये दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। नुकसान की भरपाई होती आपको देखने को मिल सकती है।

तुला राशि

धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। योग्य जगह पर किया गया पूंजी निवेश आपको लाभ दे सकता है। किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपको फायदा होगा। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। असंयमित दिनचार्य के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल होने की आशंका है। कुछ लोग पेट की बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। व्यवसाय में प्रगति होगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि

क्रोध व आवेश की अधिकता रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। धन अथवा सम्मान पाने की इच्छा रहने पर भी इसके लिए ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे। सहज रूप से जितना मिले, उससे संतोष हो जाएगा। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन का आगमन होगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। कोई अप्रिय कार्य करने की ग्लानि हो सकती है।

धनु राशि

आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन को बदल देगी। व्यवसायी वर्ग दिन के आरंभ में आलसी रहेंगे लेकिन दोपहर बाद किसी कार्य के बनने से प्रसन्न होंगे। आप दूसरों की जरूरतों को लेकर अति संवेदनशील होंगे। धैर्यपूर्वक स्थिति से निपटने से केवल अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी लेकिन कोई ना कोई व्यवधान आने से समय कम ही दे पाएंगे। शत्रु आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएंगे।

मकर राशि

आज का दिन आपके परिवार के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आप उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप पैसे कमा सकते हैं, प्रोजेक्टस में निवेश कर सकते हैं और धन अर्जित करने के उपाय सोच सकते है। आपको अपने परिजनों और नजदीकी दोस्तों पर पूरा भरोसा करना चाहिए। अपने रिश्तों में शक को ना आने दें। अपने साथी की ईमानदारी पर संदेह करने से बचें। कार्यस्थल पर, आपको एक बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

कुंभ राशि

प्रियजनों के साथ समय बिताना आनंददायक रहेगा. व्यवसायी संदर्भ में आज आप महसूस कर सकते हैं कि आपके पास बहुत अधिक काम है. किन्तु उसे पूरा करने के लिए समय बहुत कम है. व्यावसायिक, आर्थिक और सामाजिक प्रतिबद्धता का आपके आदेशों पर एक मजबूत प्रभाव पड़ेगा। आगे बढ़ने की संभावनाएं और बढ़ेंगी। भाई-बहनों की सामाजिक स्थिति में अप्रत्याशित और अचानक वृद्धि होगी। प्रेमी युगलों के लिए आज का दिन शुभ नही है। कुछ अनिष्ट घट सकता है. यह घटना आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

मीन राशि

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आज का दिन आप अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा अन्यथा वह आपका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप माता-पिता व गुरु की सेवा में ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके उन्नति के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाना होगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा फंस सकता है।

Next Story