Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: आज इन राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा...जानिए आपका कैसा बीतेगा आज का दिन...

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 12 मई 2022। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। जानिए...

मेष राशि

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा बीतने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की कृपा से लाभ होगा। व्यवसायिक कार्यों में सरकारी रूकावट आ सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। ऊर्जावान रहकर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी

वृष राशि

छात्र अपने करियर को लेकर चिन्तित हो सकते हैं। तर्कसंगत दृष्टि से अपने विचारों को व्यक्त करने में असहजता महसूस करेंगे। गलत कार्यों में साथ देने के चलते भयंकर परिणाम मिल सकते हैं। आपको भावुक होने से बचना चाहिये। मन में किसी पुरानी गलती को लेकर पश्चाताप रहेगा। संबंधों में कड़वाहट आएगी।

मिथुन राशि

आपको धन संबंधी लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में नयी डील को लेकर मन में कुछ संशय रहेगा। आज आप अपने काम से काम रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। युवाओं को लाभ होगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिये शुभ रहेगा।किसी से पुराना विवाद दूर होगा। अपनी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। दफ्तर में अतिरिक्त जवाबदेही आपके ऊपर रहेगी। किसी वैकल्पिक कारोबार में निवेश की योजना बना सकते हैं। परिवार के लोगों के प्रति विश्वास में कमी रहेगी। लेनदेन सावधानी से करें।

सिंह राशि

आज का दिन आपको व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लागू करने से लाभ मिलेगा और आमदनी के नए नए स्त्रोत मिलेंगे। शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको विशेष सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन यदि आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न होंगे,तो वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आपको भागदौड़ अधिक होने के कारण कोई नेत्र संबंधी समस्या हो सकती है। आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा इससे आपके कुछ नये मित्र भी बन सकते हैं। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई संतोषजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार में आपका अपने साझेदार से वाद विवाद खड़ा हो सकता है,जिसमें आपको अपनी बात पर अड़े रहना बेहतर रहेगा नहीं तो वह आपको किसी गलत कार्य की ओर मोड़ सकते हैं। आपके यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी,क्योंकि आपको कोई बेहतर अवसर आ सकता है। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की योजना बना रहे है,तो उसमें आपको उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा।

तुला राशि

आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय में रहेगा। व्यवसाय में लंबे समय से चली आ रही लेनदेन की समस्या आज हल होगी,लेकिन आप अपने मित्रों के साथ किसी दूर की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं,जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने प्रिय के प्रति प्रगाढ़ता और बढ़ेगी। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगने से आपकी प्रसंन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपको इससे संबंधित कुछ समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे,लेकिन यदि उन्होंने किसी परीक्षा की तैयारी की है,तो उसके लिए वह आवेदन कर सकते हैं। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपका कोई जमीन जायदाद से संबंधित मामला लंबा लटक सकता है,जिसमें आपको रिश्वत भी देनी पड़ेगी।

धनु राशि

आज आपको अपने विरोधियों के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनकर हैरानी होगी,लेकिन आपको फिर भी उनसे सावधान रहना होगा। सत्ता व शासन का भी आपको गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। रात्रि के समय आपको किसी परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष से आपको पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लगेगा जिसके कारण आप अपने कुछ पुराने कर्ज उतारने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी से कोई अनबन चल रही थी,तो वह भी आज समाप्त होगी।

मकर राशि

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा,जो लोग रोजगार के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं,उन्हें भी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,इससे आपका धन खर्च भी बढे़गा। पारिवारिक मामलों में यदि कोई सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी वरिष्ठ सदस्य से करें तो बेहतर रहेगा। आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आप आज अपने मित्रों के साथ किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको संतान द्वारा किसी कार्य के पूरे न होने के कारण निराशा होगी,लेकिन यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आए,तो आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। कोई विपरीत समाचार सुनकर आज आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपका अपने आस पड़ोस में रह रहे किसी परिजन से कोई वाद-विवाद पनपे तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें मात देने के लिए अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करना होगा।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपको अपनी संतान की शिक्षा व उनके कुछ कामों की चिंता सता सकती है। यदि आपने लेनदेन किया तो वह आपके पारिवारिक रिश्तों में दरार पैदा करा सकते है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर आपको जाने का मौका मिलेगा,जिसमें आप कुछ अन्य कार्यों पर खर्चा भी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में यदि लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिलने के कारण आपका कार्य करने में खूब मन लगेगा।

Next Story