Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: मेष, तुला, वृश्चिक, कुंभ राशि वालों का लिए आज का दिन रहेगा अच्छा... वहीं इन्हें रहना होगा संभलकर, जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 11 नवम्बर 2021. आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। आज विष्णु जी की कृपा किन पर होगी, कैसा रहेगा आज का दिन आइए यहां जानते हैं। गुरुवार 11 नवंबर 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए दैनिक राशिफल के बारे में...

मेष राशि

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी रिश्तेदार या पड़ोसी से कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न हो उठेंगे। विरोधी आज आपके खिलाफ कुछ रणनीति बनाते नजर आएंगे, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे। आजकल आपके खर्चों का बोझ अधिक हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है।

वृष राशि

आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और उसमें कुछ धन भी खर्च करेंगे, जिससे आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई मनमुटाव चल रहा है, तो वह समाप्त होगा। सायंकाल के समय आज आपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस के साथ आज कुछ मतभेद हो सकता है, लेकिन आज आपको पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपके परिवार में कोई कलह चल रही थी,तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जो आपको थोड़ा परेशान करेगी, लेकिन आज आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की देखकर जल सकते हैं, इसलिए आज आपको अपनी शान शौकत पर ज्यादा धन खर्च नहीं करना है। भाई बहनों के साथ आज आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जिससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सायंकाल के समय आज आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं से काफी राहत मिलेगी।

कर्क राशि

आज आप अपने डेली रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करेंगे जिससे आपको फायदा होगा। सोशल साइंस के स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आपको करियर में सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर घर खरिदने की प्लानिंग करेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से सम्मान मिलेगा। बच्चे ऑनलाइन कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में नयापन आएगा।

सिंह राशि

आज आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपसी विश्वास और सहजता के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। इस राशि की महिलाओं को कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा, सफलता आपके कदम चूमेगी। ऑफिस में सबके साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपका जीवनसाथी आपके मन की इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है।

कन्या राशि

आज आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अगर आप नौकरीपेशा वाले हैं तो जॉब चेंज करने का मन बना सकते हैं। आपका खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े रुके हुए काम किसी दोस्त की मदद से पूरे हो जाएंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी जिसे पूरा करने में आपको परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। नए व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिलेंगे। जियोग्राफी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। दोस्तों से पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई ज्वेलरी उपहार में दे सकता है। महिलाएं ऑनलाईन शॉपिंग करेंगी। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। लेकिन इन गतिविधियों पर आपको ध्यान रखने की जरूरत है। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपके चुलबुले व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। आपको किसी अच्छी कंपनी में काम करने का ऑफर मिल सकता है। छात्र कोई नया कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। ऑफिस का काम समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। शाम का समय भाई-बहनों के साथ बिताएंगे। साथ ही बहन से किसी काम को पूरा करने के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

धनु राशि

आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किस्मत के भरोसे आपको बिल्कुल नहीं रहना चाहिए। नौकरीपेशा वालों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं सुलझ जाएगी। शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। कुल मिलाकर आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि

आज किसी नए काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश होंगे। किसी रुके हुए काम में सहायता मिलने से आपको राहत महसूस होगी। सफलता के नए मार्ग खुलेंगे कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। शाम को बच्चों के साथ घूमने के लिए पार्क जाएंगे। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन होने की संभावना है लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी।

कुंभ राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी जरूरी काम को पूरा करने में सफल होंगे। बिजनेसमैन के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। रोजगार के मामले में किसी जानकर व्यक्ति से सलाह लेंगे। करियर से रिलेटेड आपको कई अच्छे मौके भी मिलेंगे। आपकी कोई जरूरी प्लानिंग सफल होगी। किसी काम में संतुलन बनाकर चलने से वो समय से पहले पूरा होगा। कोई खास दोस्त आपसे मिलाने आपके घर आएगा।

मीन राशि

आज किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। लवमेट के लिए दिन खास रहने वाला है। किसी समाजसेवी संस्था में सहायता करने का मौका मिलेगा जिससे समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भी भरेंगे।

Next Story