Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगी उन्नति...चमकेगा भाग्य, ये रहें आज सतर्क

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 24 फरवरी 2022। गुरुवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन शबरी जयंती और सीता अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर 1.31 तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति को थोड़ा संभलकर चलना होगा, क्योंकि आप बढ़ते हुए खर्चों के कारण उसे खतरे में डाल सकते हैं। आज आपको दूसरों की बातों में आने से बचना होगा, क्योंकि वह आपको गुमराह कर सकते हैं और आपको परेशानी में डाल सकते हैं, इसलिए आज आपको उनकी बातों पर अमल करने से बचना होगा। आज आपको अपने जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, उसके लिए आपके सामने कई अफसर आएंगे, जिन्हें आपको पहचानकर अमल करना होगा। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए अपने सीनियर से चला मशवरा करना पड़ सकता है।

वृष राशि

आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर होने वाला है, क्योंकि आज उनको उनके किसी परिजन द्वारा कोई बेहतर अवसर प्राप्त होगा और जिसके कारण उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने सामान को सुरक्षित रखें, नहीं तो उसके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज आय के कई अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी माताजी को अक्समात कोई रोग अपनी चपेट में ले सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे और आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप किसी नए कार्य को करने की भी सोच सकते हैं, जिसके लिए आज दिन बेहतर रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आपका विश्वास टूटेगा। आज आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्य की ओर ध्यान देंगे और आप दूसरों का भला सोचेंगे और उनकी सेवा भी दिल से करेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ भी सोच सकते हैं, इसलिए आज आपको काम से मतलब रखना ही बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे।

कर्क राशि

आज कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिलेगी। दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार आयेगा। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ेगा। अपने मन की बात किसी दोस्त से शेयर करेंगे। सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है। भविष्य को लेकर आपको अभी से कोई प्लान तैयार करने की जरूरत है। जीवनसाथी को उपहार दें, रिश्तें में मिठास बढ़ेगी। लवमेट्स एक दूसरे की कद्र करेंगे।

सिंह राशि

आज किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में आप सफल होंगे। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह लेंगे। अचानक घर पर मेहमान आयेंगे। आपको रोजगार के अवसर मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

आज किस्मत का साथ मिलेगा। आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। किसी काम को लेकर जीवनसाथी आपकी तारीफ करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। लवमेट्स घर पर अपने शादी की बात करेंगे।

तुला राशि

आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान बनाएंगे। आप कार्यों की अधिकता के चलते पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। शाम तक अपने कार्यों को पूरा करने में सफल भी होंगे। कोई बड़ा फैसला लेने से आपको बचना चाहिए। संतान पक्ष से आज कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज समय बिताएंगे। मन में चल रही कोई बात शेयर करेंगे। किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिलेगी। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों अगर किसी नये कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा है। आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट देंगे। घर में चल रही कोई समस्या आज बात करने से समाप्त हो जाएगी।

धनु राशि

आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

मकर राशि

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आयेंगे। आप बचपन के किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जायेंगे। आपको जीवनसाथी से कोई ऐसा उपहार मिलेगा, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। आज अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है।

कुंभ राशि

आज आपको अचानक धन लाभ होगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपकी रूचि धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। लवमेट्स आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिए आपको थोड़ी और मेहनत करनी पड़ेगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ का मौके मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। संतान की तरक्की से आज आपको खुश होंगे।

Next Story