Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: आज राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत, वहीं इनका रुका हुआ काम होगा पूरा...जानिए

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 3 मार्च 2022। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें...

मेष राशि

आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। परिवार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको घर की कुछ जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसे निभाने में आप सफल भी होंगे। कोई दोस्त आपसे आर्थिक सहायता मांग सकता है। धन सम्बन्धी विवाद में न पड़ें। अपनी क्षमता से अधिक काम करने की वजह से थकान महसूस होगी।

वृषभ राशि

अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान लगाकर काम करें। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। युवाओं को रिलेशनशिप से संबंधित प्राप्त हो रहे नकार की वजह से खुद के लिए विश्वास कम होता हुआ नजर आएगा।

मिथुन राशि

आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने वाली है। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। सर्दी-खांसी की तकलीफ हो सकती है सावधानी रखें। व्यक्तिगत बातों पर भी ध्यान बनाए रखने की कोशिश करें।

कर्क राशि

आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। आपके जीवन में नई चीजें सीखने के लिए दिन अच्छा लगता है। जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं। उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष ठीक रहेगा। परिवार के लोग अपकी हर तरह से सहायता करेंगे। स्वास्थ्य आज पहले अच्छा रहेगा। आप अपने रोमांटिक सम्बन्धो में खुश रहेंगे। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में हालात सामान्य रहेंगे।

सिंह राशि

आज आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। पार्टनर आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। आज आय के स्त्रोत बढ़ाने में मुश्किल आ सकती है। आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी। पदाधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावनाएं बन सकती हैं। अपने धैर्य को बढ़ाने की आवश्यकता होगी। लोगों के द्वारा बोली गई बातों के कारण भी आपको खुद के प्रति कम आत्मविश्वास महसूस हो सकता है।

कन्या राशि

आर्थिक आयोजन अच्छी तरह से होंगे। आज सोच-समझ के बड़ा निर्णय लें। अगर आपके मन में कोई बड़ी योजना चल रही है, तो आज उसे कुछ समय के लिये रोक दें। आपको उम्मीद से कम प्रॉफिट होगा। व्यापार मे लाभ कमाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। नकारात्मक विचारों को त्याग अपनी क्षमताओं का पूरा उपयोग करें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। युवाओं को निर्णय लेते समय दुविधा महसूस हो सकती है, लेकिन अंत में योग्य निर्णय लिया जाएगा।

तुला राशि

आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रुके हुए काम किसी सहयोगी की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आपकी कोई राज की बात उजागर हो सकती है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। घरेलू कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। आपके व्यापार में अचानक तरक्की होगी।

वृश्चिक राशि

आज आप मित्रों के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। किसी जरूरी काम को आप जल्दी पूरा करने की कोशिश करेंगे। उसमें आपको सफलता भी मिलेगी। इस राशि के विद्यार्थी अगर ग्रुप स्टडी करेंगे, तो उनके सभी समस्याएं सॉल्व होगी। ऑफिस में आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, साथ ही आपको पदोन्नति भी मिलेगी। आज आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहने वाली है।

धनु राशि

आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में कोई जूनियर आपसे अपने कार्यों को पूरा करने के लिए मदद लेंगे। आप उनकी मदद करने में सफल भी रहेंगे। आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपका मन खुश रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। सेहत के मामले में आप फिट रहेंगे।

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरी काम की वजह से आपको कहीं जाने का प्लान टालना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपनी जरूरत की चीजें खरीदेंगे। आपको किसी काम में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी, काम को पूरा करने में आप सफल भी होंगे। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे।

कुंभ राशि

आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। साथ ही जो विद्यार्थी दूसरे शहर में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन फेवरेबल है। उनको शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर आप गंभीरता से विचार करेंगे राजनीति से जुड़े लोगों को आज आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि

आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कार्य पूरे हो जायेंगे। आपके दाम्पत्य रिश्ते में प्यार की बहार आयेगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में अधिकारियों से बातचीत होने के योग बन रहे हैं। अपने कुछ कामों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। बॉस आपसे खुश रहेंगे।

Next Story