Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: मिथुन, कर्क, धनु सहित इन छह राशि वालों को होगा कारोबार में अच्छा मुनाफा... धनलाभ के योग... इन्हें रखना होगा सेहत का ध्यान

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 30 दिसम्बर 2021. पंचांग के अनुसार 30 दिसंबर 2021, गुरुवार को पौष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है. इस एकादशी तिथि को सफला एकादशी के नाम से भी जाना है. इस दिन चंद्रमा तुला राशि में रहेगा. आइए जानते हैं इन राशियों का राशिफल.

मेष राशि

आज का राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यर्थ के वाद-विवाद एवं झगड़े से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।आज पैसे को संभलकर खर्च करें ǀसितारों के अनुसार आज आप बिना किसी बात के काफी खर्च कर सकते हैं ǀस्वास्थ्य सम्बन्धी कोई परेशानी नही होगी और आप बाहर घुमने का आनंद ले सकते हैं ǀ

वृष राशि

आज का दिन आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा व बाहर के खाने पीने पर भी नियंत्रण रखना होगा। यदि पेट संबंधी कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य ले। जीवनसाथी से कोई वाद विवाद होने के कारण आज आपको थोड़ा तनाव भी हो सकता है, लेकिन आप अपने माता पिता से अपने मन की बातें साझा करके आज अपने मन का बोझ भी हल्का करने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपके घर ससुराल पक्ष से कोई अतिथि आगमन का सकता है।

मिथुन राशि

आज आप अपने पारिवारिक कार्यों को करने में व्यस्त रहेंगे और ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ भी मिल सकता है। यदि आज आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, नहीं तो आपको उस धन को उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज अपने कुछ प्रतिद्वंद्वियों से सावधान व सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी तरक्की में बाधा डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कर्क राशि

आज के दिन आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे, जिसके कारण व्यवसाय में भी आज आपके सहयोगी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको एक के बाद एक डील को फाइनल करने को मिलती रहेंगी। राजनीतिक दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनके आज कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं, जिसके कारण उनके समर्थन में भी इजाफा होगा और उनको कुछ बेहतर अवसर भी हाथ लगेंगे।

सिंह राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। खान-पान का ध्यान रखना होगा, वरना पाचन क्रिया खराब हो सकती है, जिसके कारण पूरे दिन मन खराब रहेगा। जीवन साथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी।

कन्या राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आपकी सूझबूझ से कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिजनों और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। योजना अनुसार कार्य करने से सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोई दुर्घटना भी हो सकती है, इसलिए वाहन सावधानी से चलाएं। यात्रा पर जाने से बचें। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ होगा और धनप्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंता भी रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायतें हो सकती हैं, इसलिए डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में पड़ सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने करियर को लेकर चिंतिंत रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर सकेंगे। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। बिना कारण ही मन बेचैन रहेगा, जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। शांति के लिए योग और ध्यान करने की कोशिश करें। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से मन परेशान रहेगा।

धनु राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ेगा। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में सुयश मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा व प्रभाव की बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जिसकी सभी चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। यात्रा पर जाने से बचें।

कुम्भ राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों-सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय का अच्छा इस्तेमाल होगा। वाद-विवाद और झगड़े के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। जीवन साथी और माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

मीन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध से बचे।

Next Story