Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: वृष, सिंह, तुला राशि के जातक बिजनेस में करेंगे प्रगति, होगा लाभ... जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 16 दिसम्बर 2021. आइए यहां जानते हैं किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी खुशखबरी। गुरुवार 16 दिसंबर 2021 को आपका राशिफल कैसा रहेगा। जानिए आज के राशिफल के बारे में..

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आपके घर के खर्चे अचानक से बढ़ सकते हैं, जिनको देखकर आप हैरान व परेशान रहेंगे, लेकिन आपके व्यापार में अत्यधिक धन लाभ होने के कारण आपके मन में शांति रहेगी, जो लोग प्राइवेट नौकरी से जुड़े हैं, उनको आज कोई दूसरा अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिसे देखकर वह प्रसन्न होंगे। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि ऐसा कुछ हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं।

वृष राशि

आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने दिन का कुछ समय अपने भाई बहनों के साथ बिताएंगे, जिनसे अपने मन की कुछ बातें भी साझा करेंगे और अपने मन का बोझ हल्का करेंगे। आज यदि आप किसी कार्य को अपने माता पिता से आशीर्वाद लेकर करेंगे, तो उसमें आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार मे भी छुटपुट लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, लेकिन विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए अपने सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको नौकरी में आपके कुछ सीनियर्स कोई ऐसा काम सौंप सकते हैं, जिसमें आपको अत्यधिक मेहनत लगेगी, लेकिन आप अपनी मेहनत से सायंकाल तक उस कार्य को करने में सफल रहेंगे, जिसके कारण आपको अपने अधिकारियों से शाबाशी मिलेगी। यदि आज आप किसी नई नौकरी को भी ज्वाइन करेंगे, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धन भी खर्च होगा।

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिलेगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आज आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे वह काम थोड़ी देर से पूरा होगा। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

सिंह राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगी। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।

कन्या राशि

आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत बनेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज रुके हुए सरकारी काम पूरे हो जायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आएगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से आपको काम में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कहीं रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से आज आप घर देर से जायेंगे। आज आप कोई भी फैसला लेने से पहले घरवालों की सलाह जरूर लें। आज आपको अजनबी लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

धनु राशि

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। ऑफिस में जल्द ही आपको कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगी। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। आज आप धार्मिक कार्यों में ज्यादा रुचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान भी करवाएंगे।

मकर राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा।

कुंभ राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा | इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। मेहनत के बल पर आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।

मीन राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। आज मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी।

Next Story