Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: नवरात्रि के छठे दिन इन पांच राशियों का खुलेगा भाग्य, मिलेगा आर्थिक लाभ...जानें बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 7 अप्रैल 2022। आज का राशिफल के अनुसार मेष से मीन तक राशियों में किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। पढ़ें दैनिक राशिफल...

मेष राशि

आर्थिक एवं पारिवारिक पक्ष के सुख मे कमी होगी। कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं। आप अविचलित रहें क्योंकि ये शीघ्र ही निकल जाएंगी। विश्वास रखें, परिश्रम का फल अवश्य मिलता है। शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे। आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा। दिन में असंतोष एवं उदासीनता का प्रभाव रहेगा। विशेष – यात्रा, मीटिंग, परामर्श, निर्णय के लिए उपयोगी दिन नहीं है।

वृष राशि

नए समाचार या प्रिय आत्मीय परचित से मिलन, तथा सुखद स्थितियाँ आनंदित करेंगी। आपके व आपके परिवार के लिए रोगों से मुक्त रहने सुयोग है। जीवन में सुख शान्ति का मनोभाव आपको संतोष प्रदान करेगा। भावनाओं के प्रति आवश्यकता से अधिक संवेदनशील न बन जाएं। आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है। पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति होगी। कार्य में उन्नति भी हो सकती है।

मिथुन राशि

यात्रा, व्यय, विवाद, जोखिम के कार्य एवं मीटिंग, परामर्श लंबित स्थगित रखिए या अतिरिक्त सूझबूझ से समय निकालिए। मानसिक रुप से आप व्यथा व बैचेनी अनुभव कर सकते हैं। अकर्मण्यता अथवा ईर्ष्या की भावना से भी त्रस्त हो सकते हैं। अपने निर्णय लेने में तथा दूसरों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें तथा आवेश में न आएँ। योजनाओं को क्रियान्वित करने से पूर्व सोच लें। घर पर भी सावधान रहें, सगे-सम्बन्धियों से व्यर्थ की शत्रुता संभव है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी मकान दुकान आदि खरीदने की इच्छा पूरी होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। रोजगार के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को सफलता मिलती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों को करेंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी व आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आय के कुछ नए साधन ही प्राप्त होंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, तो उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको अपने माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों के कुछ नए स्त्रोत उत्पन्न होंगे।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें दोपहर बाद आपको जीत मिल सकती है। संतान को किसी नई नौकरी की सूचना आ सकती है, जिसमें उनको प्रमोशन भी मिल सकता है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आप अपना कुछ धन दान पुण्य अथवा गरीबों की सेवा में लगाएंगे। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा, तभी उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। यदि जीवनसाथी को कोई नया बिजनेस कराएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

तुला राशि

आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। परिवार में भी यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह समाप्त होगी और परिवार के सभी सदस्य एकजुट होकर लोगों से मिलते जुलते नजर आएंगे। यदि व्यापार के लिए पास अथवा दूर की यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं। कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की कोई बड़ी समस्या समाप्त होगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसके कारण परिजनों का आना जाना रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में कुछ समस्या लेकर आएगा, जिसके कारण आपका मन किसी भी कार्य को करने में नहीं लगेगा। यदि आपको पहले से भी कोई रोग था, तो उसमें कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपको आपका लम्बे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिसके कारण आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता नहीं होगी। यदि आप किसी की मदद के लिए आगे आएं, तो आपको उसमें ध्यान रखना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को यह देखकर हैरानी होगी कि उनके विरोधी भी उनकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, लेकिन फिर भी उनको उन पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। ससुराल पक्ष से आपको कोई धन संबंधित सूचना सुनने को मिल सकती है। सायंकाल के समय आप किसी सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। शासन व सत्ता का भी आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आपको परिवार के किसी सदस्य की तरक्की देखकर किसी पार्टी को आयोजित करना पड़ सकता है।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक व आर्थिक मामलों को सुलझाने के लिए परिवार के वरिष्ठ सदस्यों व भाइयों से मदद मांग सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। यदि नौकरी से जुड़े जातकों को मन मुताबिक कार्य ना मिले, तो भी उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से परिवार में आज खुशी का माहौल रहेगा।

कुंभ राशि

आज के दिन आपके लिए कुछ कष्टों से भरा रहेगा। आपके सुखों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, क्योंकि व्यापार में आपको अपने शत्रुओं के कारण परेशानी होगी व आपको मन मुताबिक कार्य भी नहीं मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको घबराना नहीं है, क्योंकि आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि कोई विपरीत समाचार सुनकर आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो किसी को साथ अवश्य लेकर जाएं। आपको किसी की भी धन संबंधित योजना में धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत रास्ता दिखा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

मीन राशि

आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। बच्चों के साथ आप खुशी के पल बिताएंगे। रिश्तों में कुछ नई ताजगी का अनुभव होगा।

Next Story