Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: वृषभ, कन्या, वृश्चिक, मीन राशि वालों का दिन रहेगा अच्छा... वहीँ इन्हें रहना होगा आज सतर्क, जानिए बाकियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 3 फरवरी 2022. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 3 फरवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान...

मेष राशि

आज दफ्तर की बड़ी जिम्मेदारी को निभाने के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत संबंधी कष्ट से निजात मिलने की संभावना है। किसी की बातों से ज्यादा तनाव में न आएं। अपने संबंधियों से पैतृक संपत्ति को लेकर चर्चा कर सकते हैं। आज गीत संगीत के प्रति रूचि रहेगी। आप फिल्म देखने या टीवी पर कार्यक्रम देखने में समय बिताएंगे।

वृषभ राशि

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ की स्थिति रहेगी। कारोबार विस्तार को लेकर व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और अपने परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन में धन व्यय होगा।

मिथुन राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ अधिक रहेगा और पूरा दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। व्यर्थ वाद-विवाद तथा तकरार में उतरने से भी बचना होगा। धन-व्यय की अधिकता रहेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

आज आपको अपने घर अथवा व्यापार कहीं पर भी किसी निर्णय को बुद्धि व विवेक से ही लेना होगा, तभी वह सफल हो पाएगा। आज आपके शत्रु आपको गलत सलाह देने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि आपने उनकी सलाह मानी, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। जो लोग विदेशों से व्यापार करने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, उनके यह प्रयास सफल होंगे। आज आपको अपने परिवार के किसी भी सदस्य से भला बुरा सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा दुखी होगा, लेकिन परिवार के वरिष्ठ सदस्य इस वाद विवाद को संभालने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र से मिलने में उसके घर जा सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, क्योंकि आज वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। यदि व्यापार में भी आज आपका अपने किसी जूनियर से कोई मनमुटाव हो, तो वह भी समाप्त होगा। आज आप अपनी वाणी की मधुरता के कारण अपने कार्य निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आपकी माताजी को कोई नेत्रों से संबंधित कष्ट है, तो आज उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके लिए उन्हें अपने गुरुजनों अथवा अपने सीनियर से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या राशि

आज आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा,जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। आज आप घर पर ही धार्मिक कार्य का आयोजन करेंगे। आज आपको अपने कार्य में सफलता मिलेगी। साथ ही परिवारवालों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको तरक्की के नए रास्ते खुले नजर आयेंगे। व्यापार को गति देने के लिए नया प्लान बनायेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। शादीशुदा जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिये मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपकी सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का भी मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। घर में नन्हें मेहमान आने के योग बन रहे हैं। सहकर्मियों से सहयोग पाने के लिये आपको कोशिश करनी पड़ेगी। अपने काम को परफेक्ट करने के लिये आपको थोड़ा समय लग सकता है। परिवार में रिश्तों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आपकी कोशिशों को सफलता जरूर मिलेगी।

वृश्चिक राशि

आज आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज किसी ऐसे इंसान से मुलाकात होगी जो आगे चलकर आपके व्यापार में सहयोग करेंगे। आज कार्यों में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आज छोटी-छोटी चीजों में आसानी से खुशी तलाश लेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। रोज की अपेक्षा आज सेहत बेहतर रहेगा। लवमेट्स एक दूसरे की कद्र करेंगे, जिससे रिश्तें में और मजबूती आयेगी।

धनु राशि

आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज आपको लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। इस राशि के बच्चे आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं। आपका कोई जरूरी काम आज समय पर पूरा हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। आज दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। अगर आप कमर दर्द की समस्या से परेशान चल रहे थे, तो आज आपको उससे छुटकारा मिलेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। जीवन में लाभ के मौके मिलते रहेंगे।

मकर राशि

आज आप अपने करियर के बारे में सोच-विचार करेंगे। किसी काम के लिये आप नए सिरे से शुरुआत करेंगे। आज आप हर तरह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे, तो आपके लिये बेहतर होगा। परिवारवालों के साथ प्रेम भाव बनाये रखने की कोशिश करेंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आयेगी। आज आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चे अपने साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। कुल मिलकर आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है।

कुंभ राशि

आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आयेगी। आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। आज आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मीठी नोक-झोक हो सकती है। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा।

मीन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे सभी कार्य सफल होंगे। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पूरा दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। परिजनों से निकटता का अनुभव करेंगे। उनका सहयोग भी मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और परिजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।


Next Story