Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: मिथुन, तुला, वृश्चिक, धनु राशि वालों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी, बिजनेसमैन में होगा लाभ... जानिए बाकियों का हाल

npgrashifal
X

Aaj Ka Rashifal 

By NPG News

रायपुर 10 फरवरी 2022। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा-उपासना के लि समर्पित होता है। बहुत से लोग गुरुवार का व्रत करते हैं और कथा सुनते हैं। जानिए 10 फरवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आप अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके अंदर भोग विलास की भावना बढ़ेगी। सायंकाल के समय आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कहीं दर्द आदि भी हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों के लिए अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। संतान के लिए आज आप किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच सकते हैं। आज आपको व्यापार में भी अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग जूतों का बिजनेस करते हैं आज उनके बिजनेस का विस्तार होगा। इस राशि के जो छात्र कॉमर्स फील्ड से हैं उन्हें आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। अविवाहित जातकों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

मिथुन राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। जिससे सहकर्मी आपको बधाई देंगे। बिजनेसमैन को आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं, किसी नयी डील में पैसा लगाने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आज घर के कार्यों में बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मजबूती आयेगी। लवमेट्स को उपहार मिलेगा, साथ ही कहीं बहार घूमने का प्लान भी बनायेंगे।

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने में किसी से ली गयी सलाह कारगर साबित होगी। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों के लिए सफलता के नए दरवाजे खुले नजर आयेंगे। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। लोहे का बिज़नेस करने वालों के व्यापार में बढ़ोतरी होगी। लवमेट्स की तरफ से आपके मन पसंद का कुछ उपहार मिलेगा।

सिंह राशि

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप अपने सोचे हुये कार्यों को जल्दी पूरा कर लेंगे। इस राशि के वकील वर्ग के लोगों को किसी पुराने क्लाइंट से धन लाभ होगा। कार्यों मे बड़े भाई का सहयोग मिलता रहेगा। इस राशि की महिलाएं अपना कार्य समय से पहले पूरा करने में सफल होंगी, जिससे उन्हें रिलेक्स महसूस होगा। आज माता-पिता के आशीर्वाद से किये गये कार्य में सफलता मिलेगी। आज अपनी वाणी पर जहां तक हो सके संयम रखें, किसी के बीच में बोलने से बचना होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कन्या राशिफल

आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। आज किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। आज सायंकाल के समय आप अपने जीवनसाथी को लेकर अपनी ससुराल पक्ष के लोगों से चल रहे वाद विवाद को समाप्त कर सकते हैं। यदि आपकी बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आज आप उसके लिए अपने गुरुजनों व अपने मित्रों से मदद भी मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका धन भी खर्च होगा। आज छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।

तुला राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी और कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। विवाहोत्सुकों को योग्य साथी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति छायी रहेगी। किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी, जो कि लाभदायक रहेगी। अनावश्यक खर्च की अधिकता रहेगी, जिस पर कंट्रोल करना पड़ेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक धन व्यय होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना रहेगी और आय की वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियां दिनभर चलती रहेंगी। घर की साज-सजावट में आज नयापन लाएंगे। घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे। वाहन-सुख भी मिलेगा। सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का प्रसंग उपस्थित होगा। रमणीय स्थान पर प्रवास का आनंद ले सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और धनलाभ की स्थिति रहेगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं बना सकता हैं। नई योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होने लगेगा। फिर भी कार्य में सफलता मिलने में विलंब हो सकता है। मध्याह्न के बाद व्यापार के अनुकूल वातावरण सर्जित होगा। कार्य के लिए कहीं बाहर जाने की संभावनाएं भी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आपकी कार्यपद्धति से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मकर राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार विस्तार को लेकर नई योजनाएं अमल में आएंगी, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन व्यग्र रहेगा। आकस्मिक प्रवास की संभावना रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा। नकारात्मक विचारों से मन में हताशा का भाव आ सकता है। अनैतिक कार्यों से बचना होगा। मध्याह्न के बाद अच्छी प्रवृत्तियों के योग हैं। लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में विशेष रुची रहेगी। अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

कुम्भ राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों और सहकर्मियों की मदद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और मित्रों-परिवार के साथ दिन आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजन में बीतेगा, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अच्छा नहीं है।

मीन राशि

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। इस राशि के लेखकों का किसी समारोह सम्मान होगा, आपकी लेखनी की तारीफ हर जगह होगी। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिये बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी आप दोनों बचपन की यादें ताजी करेंगे। सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों के पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आज पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा।

Next Story