Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: मिथुन, तुला, कुम्भ राशि वालों को कारोबार में होगा मुनाफा...मेष ,सिंह राशि के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रह सकता है... जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 13 जनवरी 2022. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जानिए 13 जनवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान...

मेष राशि

आज आप आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। शासकीय कार्यों में प्रगति नहीं होगी। मित्रों से निकटता का अनुभव करेंगे। गले में खराश की समस्या हो सकती है। कुसंगति से बचें। नशापान न करें। कीमती सामानों की सुरक्षा की ओर ध्यान देना होगा। आज आपका मन थोड़ा उदास रहेगा। सलाह देने से बचें। जीवनशैली और रहन-सहन में बदलने लाने की कोशिश करेंगे। कारोबारी हालात आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में भी हो सकते हैं, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आपका अपने भाई बहनों के साथ संबंधों में मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी सुधरेगा। नौकरी कर रहे जातकों के सीनियर आज उनकी तारीफ करते नजर आएंगे, इसे देखकर वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कोई उपहार खरीदते समय अपनी जेब का ध्यान अवश्य रखना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे, जिसके कारण यदि आपको कोई मानसिकता तनाव था, तो वह भी समाप्त होगा। आज आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को लेकर भी अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशि

आज के दिन आपको ऊर्जा व सक्रियता देने वाला रहेगा, इससे आपके काम करने की गति और दिनों की तुलना में और भी अधिक होगी, जिसका आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिलेंगे, इसलिए आज आपको अपनी उन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करके आगे बढ़ने का प्रयोग जारी रखना होगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स को ज्वाइन करना चाहते हैं, तो ऐसा करना उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित कोई सलाह लेनी हो, तो किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा करके ही ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं।

कर्क राशि

आज आप धार्मिक व आध्यात्मिक कार्य में उलझे रहेंगे, जिसके कारण आप अपने काम की ओर ध्यान नहीं देंगे और अपने से ज्यादा दूसरों के कामों की ओर अग्रसर रहेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। दूसरों की मदद उतनी करें, जितने लोग आप आपका स्वार्थ ना समझे। यदि आज आपके मन में कोई उलझन है तो आप उसे दूर करने के लिए अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज अपने गुरुजनों का सहयोग और साथ दोनों प्राप्त होगा, जिससे उनकी सभी समस्याएं हल होंगी। सायंकाल का समय आज अपने कुछ पारिवारिक विषयों पर माताजी से बातचीत कर सकते हैं।

सिंह राशि

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रह सकता है, क्योंकि आज आपको बाहर का खाना व तले भुने भोजन से कुछ पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको इनसे परहेज रखना बेहतर रहेगा। यदि व्यापार में भी लंबे समय से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो आज आपको उनसे मुक्ति मिलती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आप अपने किसी भविष्य के लिए फैसले को लेकर परेशान हो सकते हैं। यदि आज आप कहीं निवेश करेंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

कन्या राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने करियर को लेकर चिंतिंत रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर सकेंगे। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। बिना कारण ही मन बेचैन रहेगा, जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। शांति के लिए योग और ध्यान करने की कोशिश करें। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की वजह से मन परेशान रहेगा।

तुला राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ेगा। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में सुयश मिलेगा और समाज में प्रतिष्ठा व प्रभाव की बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जिसकी सभी चर्चा करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों की तबीयत खराब हो सकती है। यात्रा पर जाने से बचें।

धनु राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों-सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय का अच्छा इस्तेमाल होगा। वाद-विवाद और झगड़े के चलते मानिसक कष्ट बढ़ेगा। जीवन साथी और माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा रहेगा। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और क्रोध से बचें।

कुम्भ राशि

आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है। खान का ध्यान रखेंगे, तो सेहत अच्छी रहेगी। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। जीवन को लेकर कोई कठोर फैसला कर सकते हैं। वाणी पर संयम बरतना जरूरी है। समाज के कार्यों में आज आप उत्साह के साथ भाग लेंगे।

मीन राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक निवेश फायदेमंद होगा। धन संबंधित कार्य पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुडऩे का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार आने की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से निजात मिलता दिखाई दे रहा है। गर्मी के मौसम में तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। पूरे दिन भागदौड़ रहेगी।



Next Story