Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: मेष, वृष, सिंह राशि वालों दिन रहेगा शानदार, कन्या, वृश्चिक, मकर राशि वाले क्रोध और आवेश से बचे...

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 2 दिसंबर 2021 I 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 2 दिसंबर को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। गुरुवार के दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। 2 दिसंबर को इन राशि वालों को होगा लाभ और किस राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। सफलता के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबर की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

वृष राशि

राशि स्वामी शुक्र का अष्टम व मंगल का सप्तम गोचर शुभ हैं। धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। शुक्र आपसे वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन राशि

चन्द्रमा का तुला व शुक्र का धनु गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में तनाव दिख रहा है।

कर्क राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। वाहन सुख में कमी आएगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्‍थान पर जाना हो सकता है। सुखद यात्रा पर जाना हो सकता है।

सिंह राशि

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र के बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा भी हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चली आ रही परेशानी से मुक्‍ति‍ मि‍लने की उम्‍मीद है।

कन्या राशि

मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावन बन रही है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। किसी सम्‍पत्‍ति से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। रुके हुए धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

तुला राशि

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक राशि

आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए समय निकालेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। नई शुरुआत करने की कोशिश करेंगे। यदि आप थोड़ा धैर्य रखते हैं, तो अधिकांश समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। आमदनी बढ़ने के योग हैं।

धनु राशि

कुछ गलत विचार आज आपके काम में बाधा बन सकते हैं. पुराने कार्य अधूरे रह सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज कानूनी अड़चनें दूर होंगी। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। तन और मन से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

मकर राशि

संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि

दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्‍मविश्वास में कमी भी आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मि‍क यात्रा के योग हैं।

मीन राशि

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। परिवार का साथ रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

Next Story