Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: मेष, सिंह, धनु, तुला वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा...वहीँ सेहत के मामले में इन राशि वालों को रखना होगा ध्यान....

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 24 नवम्बर 2021। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानिए को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मेष राशि

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी बड़े वकील से अच्छी सलाह मिलेगी। पूरा दिन मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों के प्रमोशन होने के योग बने हुए हैं। पहले किए गए सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। लवमेट के साथ डिनर पर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार में अधिक मुनाफा होने के योग बने हुए हैं।

वृष राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी टूरिस्ट प्लेस पर जाएंगे। अचानक आपके घर पर कोई करीबी रिश्तेदार आ सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे, इससे दोस्ती और मजबूत होगी। बिजनेस की गति बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरू करेंगे तो सफलता मिलेगी। लवमेट अपने रिश्ते के बारे में घरवालों से बात करेंगे।

मिथुन राशि

आज के दिन मन में नए-नए विचार आएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी और आप उससे ढेर सारी बातें करेंगे। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। साथ ही पदोन्नति भी मिलेगी। जूनियर आपसे कुछ सीखना चाहेंगे। परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में जोखिम भरे सौदों से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। कठिन परिश्रम से रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी। सहयोगी भी इसमें मदद करेंगे। लेन-देन और बिना सोचे-समझे कोई भी फैसला करने से बचना होगा, अन्यथा परेशानी में फंस सकते हैं। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे में परिवार में कलह हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। खान-पान का ध्यान रखें।

सिंह राशि

आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी, लेकिन परिजनों और सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में व्यस्तता रहेगी, फिर भी परिवार को समय दे पाएंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ किसी लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की संभावना रहेगी। निवेश से लाभ मिलेगा। कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च से चिंता भी बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे। संतान की चिंता हो सकती है। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का दिन है। क्रोध की अधिकता रहेगी, जिससे परिवार में विवाद हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में सफलता मिलेगी और फायदा होगा। व्यापास विस्तार के लिए कोई नया फैसला ले सकते हैं। अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे। छात्रों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे मानसिक और शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। सावधान रहें कि आपकी सुस्तता का असर रिश्तों पर न पड़े। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम रहेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगा, लेकिन ऑफिस या फील्ड में किसी भी तरह की रिस्क न लें और जल्दबाजी से बचें। रुका हुआ वापस मिलेगा और लाभ के अवसर बनेंगे, लेकिन मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। थोड़ा मानसिक तनाव रहेगा और थकान भी होगी।

धनु राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलने की संभावना है। नये सौदे फायदेमंद रहेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन कार्यभार की अधिकता से दिन भाग-दौड़ में गुजरेगा। सोचे हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आफिस की स्थितियों में कुछ बदलाव हो सकते हैं। दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार सामान्य रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। निवेश सोच-समझकर करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

कुम्भ राशि

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन परिवार में अनबन होने की संभावना रहेगी। रिश्तेदारों की वजह से तनाव उत्पन्न हो सकता है। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं और तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा ठीक नहीं रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें और यात्रा को टालें।

मीन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कार्यक्षेत्र में मेहनत ज्यादा रहेगी। लेन-देन तथा निवेश में जोखिम लेने से बचें। मन मुताबिक सफलता नहीं मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। परिश्रम का उन्हें अच्छा परिणाम मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

Next Story