Begin typing your search above and press return to search.

गुरुवार राशिफल: कर्क, कन्या, मकर राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा... किस्मत का मिलेगा साथ... जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 17 मार्च 2022। गुरुवार का दिन विष्णु भगवान को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु जी की पूजा- अर्चना की जाती है। 18 मार्च को होली का पावन पर्व मनाया जाएगा। होली से पहले कुछ राशियों का भाग्योदय होना तय है। आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान...

मेष राशि

आज का दिन आपके लिये काफी शानदार रहेगा। रूके कार्यों को पूरा करने में समय लगायेंगे। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। अफसर आपकी बातों और सलाह को सुनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपको महत्व मिलेगा। लवर्स का दिन रोमांस वाला रहेगा।

वृषभ राशि

आप का दिन सामान्य रहेगा। किसी की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित होना ठीक नहीं है। छात्रों को पढ़ाई मेंअच्छे परिणाम मिलेंगे। नई योजनाओं में धन निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। तनाव की स्थिति बन सकती है।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अपने किसी परिजन से मदद मांग सकते हैं। यदि आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित है, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है, नहीं तो आपको कोई शारीरिक समस्या हो सकती है।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आपको अपने पिछले किए गए निवेशो का लाभ मिलेगा और आप अपने पास अत्यधिक धन पाकर अपने कुछ खर्च और बढ़ा लेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों ने जितने लाभ की उम्मीद की थी, व्यापार में उनको इतना लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। माता जी से आपको बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा

सिंह राशि

आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। इस राशि की महिलाओं को आज कोई खास सफलता मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। इस राशि के विद्यार्थिओं को करियर में सफलता मिलेगी। राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आप अपने आर्थिक स्थिति के बारे में सोच विचार करेंगे।

तुला राशि

आज आप किसी घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों का इन्क्रीमेंट और पदोन्नति होने का योग बन रहा है। आज सोशलसाइट पर आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए, अगर कहीं निवेश कर रहे हैं तो पहले उस विषय से जुडें लोगों से सलाह अवश्य ले लें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। मिलकर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।

धनु राशि

आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आयेगा। आज आप करियर में नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।

मकर राशि

आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि

आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आपके दाम्पत्य रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होगा। पैसों के सिलसिले में थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मीन राशि

आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नये प्लान बनायेंगे। जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बन रहा है।

Next Story