Begin typing your search above and press return to search.

राजधानी में तीन मजदूर की मौतः शर्मा गुडाखू फैक्ट्री में काम कर रहे तीन मजदूर हुये हादसे का शिकार, उपचार के दौरान तीनों की मौत

राजधानी में तीन मजदूर की मौतः शर्मा गुडाखू फैक्ट्री में काम कर रहे तीन मजदूर हुये हादसे का शिकार, उपचार के दौरान तीनों की मौत
X
By NPG News

रायपुर 29 अक्टूबर 2021। गुडाखू फैक्ट्री में काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई है। तीनों मजदूर गुडाखू फैक्ट्री में काम के दौरान मिश्रण करने वाली टंकी में गिर गये थे, जिसके बाद तीनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई है।

मामला सदर बाजार इलाके में स्थित शार्मा गुडाखू फैक्ट्री का है। सभी मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। इस दौरान तीन मजदूर गुडाखू फैक्ट्री में काम करने के दौरान मिश्रण टंकी में जा गिरे। इस घटना की जानकारी मिलते ही तीनों मजदूरों को टंकी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई हैं। मृतकों में पुरुषोत्तम साहू 28 वर्ष निवासी नेहरू नगर चांदनी चौक, नेतराम साहू 59 वर्ष निवासी शहीद नगर खमतराई और जोगेश्वर उईके 40 साल निवासी धोबीतालाब आमापारा आजाद चौक शामिल है।

Next Story