Begin typing your search above and press return to search.

दर्दनाक हादसे में चार की मौत: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, ऑटो सवार चार की मौत

दर्दनाक हादसे में चार की मौत: तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, ऑटो सवार चार की मौत
X
By NPG News

कोरिया 22 दिसम्बर 2021। मंगलवार की बीती रात छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मनेंद्रगढ़ से रांची जा रही तेज रफ्तार बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात शिवपुर चरचा निवासी कपिल देव, राजकुमार और दिनेश राजवाड़े तीनों मनोज टोप्पो के ऑटों में सवार होकर शिवपुर से फुलपुर जा रहे थे। इस दौरान रात साढ़े आठ बजे के बीच मनेन्द्रगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार राजहंस बस ने उनकी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दिया।

हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो सवार तीनों युवक ऑटो के नीचे बुरी तरह से फंस गए थे और ड्रायवर लहूलुहान हालात में ज़मीन पर पड़ा हुआ था। घटना के बाद सभी चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर चारों लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई है।

चरचा थाना पुलिस ने घटना की सूचना के बाद आरोपी बस ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story