Begin typing your search above and press return to search.

देखने में बेहद खूबसूरत है ये मॉडल, ओलंपिक और फिटनेस में भी है बवाल... आपने ग्लैमरस लुक से मचा रही तहलका

देखने में बेहद खूबसूरत है ये मॉडल, ओलंपिक और फिटनेस में भी है बवाल... आपने ग्लैमरस लुक से मचा रही तहलका
X
By NPG News

नईदिल्ली 27 अप्रैल 2022 I दुनिया की सबसे खूबसूरत एथलीट कही जाने वाली एलिसा श्मिड ने बाली की एक फोटो शेयर कर फैन्स के बीच सनसनी फैला दी है. बता दें कि एलिसा को दुनिया की सबसे खूबसूरत एथलीट भी कहा जाता है. 2017 में एक ऑस्ट्रेलियन मैगजीन ने उन्हें ये खिताब दिया था. 23 साल की यह जर्मन रनर, ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत से पहले बाली के बीच पर छुट्टियां मनाते दिखीं. उन्होंने कई फोटोज भी शेयर किए. हालांकि, अब एलिसा छुट्टियों से वापस आ गई हैं. वह ट्रैक पर जमकर पसीना बहा रही हैं.

दरअसरल, जर्मनी के वाम्स में 1998 में जन्मी अलिका स्मिड्ट ने महज 7 साल की ही उम्र से रेस जैसी प्रतियोगिता में शिरकत करना शुरु कर दिया था. हाइस्कूल के बाद उन्होंने एथलेटिक्स को करियर के तौर पर चुन लिया जिस समय उनको लगा कि वो जर्मनी की नेशनल टीम में जगह बनाने का दमखम रखती हैं तो उन्होंने बर्लिन आकर एससीसी क्लब के साथ प्रैक्टिस शुरु कर दी. बर्लिन में रहते हुए वो जर्मनी की अंडर-20 और अंडर-23 टीम की स्टार बनीं. ये कामयाबी उन्होंने 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर की रेस में हासिल की. इसके बाद हर्डल रेस और हाई जंप पर भी उन्होंने फोकस करना शुरु किया. ट्रैक एंड फील्ड की क्वीन होने के साथ-साथ अलिका स्मिड्ट जर्मनी की फुटबाल टीम की कोच भी हैं.

एलिसा इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी ट्रेनिंग के वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहती हैं. वह इससे पहले साल 2020 टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गई थीं. एलिसा अब अपनी वापसी को लेकर बहुत एक्साइटेड दिख रही हैं. रेसिंग सीजन की शुरुआत से पहले वह जमकर मेहनत कर रही हैं. बाली की फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए एलिसा ने लिखा- कल से फिर मैं सूरज की गर्मी में तपने को तैयार हूं. इस फोटो पर कमेंट कर फैन्स उनकी लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अमेजिंग एंजल. दूसरे ने लिखा- जस्ट इनसेन. तीसरे ने लिखा- बहुत खूबसूरत परी. एलिसा दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर फिटनेस मॉडल भी रही हैं. साल 2017 में ऑस्ट्रेलियन मैगजीन ने उन्हें 'दुनिया की सबसे खूबसूरत एथलीट' का टैग दिया था

Next Story