कॉलेजों का है ये हाल: प्राध्यापकों के 595 पदों के मुकाबले कार्यरत नहीं एक भी प्राध्यापक, इनका भी 1875 पद खाली

Chhatisgarh Vidhansabha Budget session 2025
रायपुर 16 मार्च 2022। प्रदेश में प्राध्यापकों के स्वीकृत 595 पद के विरुद्ध एक भी प्राध्यापक कार्यरत नही है। यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिया। विधायक केशव चन्द्रा ने सवाल करते हुए पूछा था कि प्रदेश में कितने शासकीय महाविद्यालय हैं? व महाविद्यालयो में कितने प्राचार्य, प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापक कार्यरत हैं?
जिसका जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्राचार्य का पद पदोन्नति का होता हैं लिहाजा उसमे सीधी नियुक्ति का प्रश्न ही नही उठता.
प्राध्यापक व सहायक प्राध्यापक के पदों पर लोकसेवा आयोग द्वारा नियुक्ति की जाती हैं पर प्रशासकीय कारण से प्राध्यापक पदों पर नियुक्ति वर्तमान में स्थगित है। सहायक प्राध्यापक के पद हेतु चयनितों की नियुक्ति प्रक्रियाधिन हैं।
उच्च शिक्षा मंत्री के संलग्न जवाब अनुसार प्रचार्य के स्वीकृत 278 पद के विरुद्ध सिर्फ 65 कार्यरत हैं व 213 पद रिक्त हैं। प्राध्यापक के 595 स्वीकृत पदों के विरुद्ध राज्य में एक भी प्राध्यापक कार्यरत नही हैं, लिहाजा सारे पद रिक्त हैं। सहायक प्राध्यापक के 4344 स्वीकृत पद के विरुद्ध 2469 सहायक प्राध्यापक कार्यरत है। तथा 1875 सहायक प्राध्यापक के पद रिक्त हैं।
