Begin typing your search above and press return to search.

फिर कोरोना की वापसी... इस शहर में लगा लॉकडाउन, पहली बार होगी रैपिड एंटीजन जांच की शुरुआत

फिर कोरोना की वापसी... इस शहर में लगा लॉकडाउन, पहली बार होगी रैपिड एंटीजन जांच की शुरुआत
X
By NPG News

नईदिल्ली 11 मार्च 2022। चीन में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने अपना प्रकोप फैलाना शुरू किया है। देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले में वृद्धि के बाद चीन ने 90 लाख की आबादी वाले चांगचुन शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया है। प्रशासन ने शुक्रवार को शहर में लॉकडाउन लागू करने का आदेश जारी किया है।

चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह पहली बार रैपिड एंटीजन टेस्ट का इस्तेमाल शुरू करेगा। देश में पिछले दो साल में कोरोना संक्रमण अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यहां के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा है कि सेल्फ टेस्ट किट क्लिनिकों के लिए उपलब्ध होंगी और सामान्य नागरिक इन्हें फार्मेसी या फिर ऑनलाइन माध्यम से खरीद सकते हैं।

शुक्रवार को चीन में पहली बार संक्रमण के घरेलू मामले 1000 से अधिक हो गए। एक सप्ताह पहले तक यह आंकड़ा 300 मामले प्रति दिन पर था। इसके चलते चीन ने चांगचुन शहर में लॉकडाउन, चीन ने चांगचुन शहर में कोरोना, के औद्योगिक केंद्र में लॉकडाउन लागू कर दिया है जहां करीब 90 लाख लोग रहते हैं। यहां उसने मेकशिफ्ट अस्पतालों का निर्माण करने का निर्देश दिया है। कोरोना मामलों में आई इस तेजी की वजह ओमिक्रॉन वैरिएंट को माना जा रहा है।

Next Story