Begin typing your search above and press return to search.

दिन-दहाड़े चोरी: अपराधियों को चोरी करना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी ने धरदबोचा... देखे

दिन-दहाड़े चोरी: अपराधियों को चोरी करना पड़ा भारी, पुलिसकर्मी ने धरदबोचा... देखे
X
By NPG News

नईदिल्ली 13 अप्रैल 2022 I देश के कई राज्यों में दिन-दहाड़े चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं. अपराधी इतने बेखौफ हो गए कि उन्हें बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम देने में भी कानून का डर नहीं रहता है. फिलहाल इन दिनों चेन-स्नेचर्स को काफी एक्टिव देखा जा रहा है. आए दिन सोशल मीडिया पर चोरी के सीसीटीवी फुटेज सामने आते रहते हैं. वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

हाल ही में एक लाइव चोरी का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इस फुटेज में चोर दिन-दहाड़े एक महिला की सोने की चेन और पर्स चुरा कर भागते दिख रहे हैं. अपराधी इतने बेखौफ हैं कि उन्हें दिन-दहाड़े घटना को अंजाम देने में किसी का डर भी नहीं लग रहा है. तभी अचानक से पुलिस आ जाती है और चौरों का खेल वहीं पर खत्म हो जाता है. वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस वहां पर किसी दूसरे काम या फिर गश्त के दौरान पहुंची थी. इसी दौरान वहां से घटना को अंजाम देकर निकल रहे अपराधियों पर पुलिस की नजर पड़ जाती है. अपराधियों को देख पुलिस वालों को मामला समझने में थोड़ी सी भी देर नहीं लगी और दोनों अपराधियों को रंगे हाथ पकड़ लेती है. वीडियो में कई लोगों की भीड़ जमा होते हुए भी देखा जा रहा है. फिलहाल चोरों का पकड़ने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये देख हर कोई खुश हो रहा है और पुलिस कर्मियों की सराहना कर रहा है.

Next Story