
नईदिल्ली 23 जनवरी 2022 I मेरिकी राज्य मैरीलैंड के एक घर में एक व्यक्ति का शव मिला। लेकिन शव बरमदगी का नजारा किसी के भी दिल में खौफ पैदा कर सकता था। घर के अंदर शव को कम से कम 124 सांपों ने 'घेर' रखा था। द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मैरीलैंड के चार्ल्स काउंटी में हुई। पुलिस ने कहा कि आदमी ने अपने घर में पिंजरों के भीतर सैंकड़ों सांपों को कैद रखा था, जिसमें से कुछ बेहद जहरीले थे। मृत व्यक्ति के पड़ोसियों में से एक ने उसे एक दिन तक नहीं देखा जिसके बाद वह चेक करने के लिए उसके घर गया। पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि जब किसी ने दरवाजे पर खटखटाने का जवाब नहीं दिया तो उसने खिड़की से भीतर झांका। उसने देखा कि 49 वर्षीय शख्स जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। इसके बाद उसने मदद के लिए 911 पर फोन किया। जब आपात सेवाओं ने वहां पहुंचकर उस व्यक्ति की जांच की तो वह मृत पाया गया।
Charles County says it found 125+ snakes in a Pomfret, MD man's home. The man was found dead yesterday. No cause of death given yet. County says neighbors had no idea the snakes were even there. Some were venemous, some weren't. (@wusa9 link: https://t.co/tGfps4cJaj) pic.twitter.com/VWkpgOdn9u
— John Henry (@JohnHenryWUSA) January 20, 2022
अब आप सोच रहे होंगे कि शायद सांप के हमले से इस शख्स की मौत हुई होगी, तो आप गलत हैं. क्योंकि शख्स के शरीर पर सांप के काटने के कोई निशान नहीं मिले हैं, इसके अलावा उसके शव से किसी प्रकार की छेड़खानी का भी कोई सबूत नहीं मिला है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस शख्स की पहचान उजागर नहीं की है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमॉर्टम के बाद ही इस शख्स की मौत की असली वजह का खुलाा हो पाएगा. पुलिस को उसके घर से अलग-अलग प्रजातिओं के 124 सांप मिले, जिसमें 14 फुट लंबा बर्मीज पाइथन भी शामिल था. पुलिस के मुताबिक अमेकिकार के 30 साल के इतिहास में पहली बार इतने सांप एक साथ मिले हैं. पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों को अब डरने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हमने सभी सांपों को कब्जे में ले लिया है और हमें नहीं लगता कि हमारे कब्जे से कोई भी सांप बच निकलने में कामयाब रहा है.
