Begin typing your search above and press return to search.

टॉवर पर चढ़ा युवक.. मचाई आफ़त: परिजनों और पुलिस ने मिलकर समझाइश देकर उतारा...

टॉवर पर चढ़ा युवक.. मचाई आफ़त: परिजनों और पुलिस ने मिलकर समझाइश देकर उतारा...
X
By NPG News

गरियाबंद,19 नवंबर 2021। सुबह सुबह टॉवर पर चढ़कर क़रीब बीस मिनट हंगामा करने वाले युवक को आख़िरकार पुलिस और परिजनों ने किसी तरह उतार लिया। युवक विक्षिप्त है और सनक में उल्टी सीधी हरकत करता रहता है।लेकिन सनक में टॉवर पर चढ़ जाने से पूरा महकमा परेशान हो गया था।

युवक मैनपुर का ही निवासी है और पुलिस के अनुसार नशे की अधिकता से अब मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वो तड़के टॉवर पर चढ गया था, और कपड़े उतार कर घूमने लगा था।

मैनपुर थाना ने जानकारी दी है कि युवक को उतार लिया गया है और परीक्षण तथा परिजनों की सहमति के बाद उपचार के लिए मानसिक रुग्णालय सह नशा मुक्ति केंद्र भेजा गया है।

Next Story