दुनिया के सबसे बड़े विमान को रूसी सैनिकों ने किया नष्ट, यूक्रेन के विदेश मंत्री ने किया ट्वीट...

नईदिल्ली 28 फरवरी 2022। रूसी सेना ने यूक्रेन में दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमान मरिया को नष्ट कर दिया है। यूक्रेन ने इसकी जानकारी दी है। कीव के बाहर होस्टोमेल हवाई अड्डे पर रूसी सैनिकों के हमले में विमान नष्ट हो गया।यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मॉस्को ने चौथे दिन भी अपने पड़ोसी पर हमला जारी रखा और काफी नुकसान पहुंचाया।
कीव के बाहर होस्टोमेल हवाई अड्डे पर इस विमान को रूस ने गोलाबारी करके कथित तौर पर जला दिया। विमान के नष्ट होने पर शोक व्यक्त करते हुए यूक्रेन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, 'दुनिया के सबसे बड़े विमान मरिया' (द ड्रीम) को रूसी सेना ने नष्ट कर दिया. हम विमान का पुनर्निर्माण करेंगे।हम एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूक्रेन के अपने सपने को पूरा करेंगे'।
This was the world's largest aircraft, AN-225 'Mriya' ('Dream' in Ukrainian). Russia may have destroyed our 'Mriya'. But they will never be able to destroy our dream of a strong, free and democratic European state. We shall prevail! pic.twitter.com/TdnBFlj3N8
— Dmytro Kuleba (@DmytroKuleba) February 27, 2022
ट्वीट के साथ यूक्रेन ने विमान की एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिस पर लिखा है, 'उन्होंने सबसे बड़े विमान को जला दिया लेकिन हमारा मरिया कभी नष्ट नहीं होगा'. दिमित्रो कुलेबा ने भी इस बारे में ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, 'यह दुनिया का सबसे बड़ा विमान था, एएन-225 'मरिया' (यूक्रेनी में 'सपना'). रूस ने भले ही हमारे मरिया को नष्ट कर दिया हो लेकिन वे कभी भी एक मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक यूरोपीय राज्य के हमारे सपने को नष्ट नहीं कर पाएंगे. हम प्रबल होंगे'!
वहीं इस विमान को बनाने वाली कंपनी एंटोनोव का कहना है कि, वह नहीं बता सकता कि विमान की वर्तमान स्थिति अभी क्या है। जब तक विशेषज्ञों द्वारा एएन-225 का निरीक्षण नहीं किया जाता, तब तक हम विमान की तकनीकी स्थिति पर कुछ भी नहीं बता सकते हैं. जल्द ही हम इसे लेकर घोषणा करेंगे।
