Begin typing your search above and press return to search.

हंगामे की भेंट चढ़ेगा विधानसभा का तीसरा दिन भी...? कवर्धा विवाद पर विपक्ष लाएगा स्थगन, अनुपूरक पास होने के साथ चिटफंड, धान उठाव समेत विभिन्न मामले प्रश्नकाल और कार्यसूची में, 5 बिल भी होंगे पेश

हंगामे की भेंट चढ़ेगा विधानसभा का तीसरा दिन भी...? कवर्धा विवाद पर विपक्ष लाएगा स्थगन, अनुपूरक पास होने के साथ चिटफंड, धान उठाव समेत विभिन्न मामले प्रश्नकाल और कार्यसूची में, 5 बिल भी होंगे पेश
X
By NPG News

रायपुर, 15 दिसंबर 2021। विधानसभा में आज कवर्धा हिंसा पर जोरदार हंगामा होने के संकेत हैं। आसार इस बात के भी है कि अनुपूरक और पांच विधेयकों को पारित करने के बाद सत्र स्थगित कर दिया जाए।

कल पीएम आवास पर विपक्ष ने इतना हंगामा किया कि स्पीकर ने दिन भर की कार्यवाही स्थगित कर दी। सवा बारह बजे याने सवा घंटे बाद ही सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई और उसके बाद लगभग सारे मंत्री, विधायक चुनाव नगरीय निकाय चुनाव प्रचार में रवाना हो गए।

आज भी कुछ ऐसा ही होने के अंदेशा है। प्रश्नकाल में टॉप फाइव में चिटफंड और धान पर तीन सवाल हैं। धान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ0 रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का प्रश्न है। धान पर हंगामे में प्रश्नकाल निकलेगा। और इसके बाद फिर कवर्धा विवाद।

ज्ञातव्य है, नगरीय निकाय चुनाव के लिए 20 दिसंबर को मतदान है। 24 घंटे पहले प्रचार-प्रसार समाप्त हो जाएगा। याने 18 दिसंबर की शाम के बाद प्रचार बंद। कुछ नगर निगम दोनों पक्षों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। ऐसे में, दोनों पक्ष-विपक्ष दोनों के लिए धर्मसंकट की स्थिति है। जिस निकाय के प्रभार मिला है, उसे देखें या फिर विधानसभा। आज जैसे ही स्पीकर ने कार्यवाही खतम करने का ऐलान किया, मंत्री और विधायक अपने प्रभार वाले इलाकों के लिए रवाना हो गए।

Next Story