Begin typing your search above and press return to search.

हवा में लड़खड़ाया विमान: मुम्बई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहा विमान लड़खड़ाया; 40 यात्री घायल, 12 गंभीर

हवा में लड़खड़ाया विमान: मुम्बई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहा विमान लड़खड़ाया; 40 यात्री घायल, 12 गंभीर
X
By NPG News

NPG डेस्क, 02 मई 2022। मुम्बई से दुर्गापुर जा रहा स्पाइस जेट का विमान लड़खड़ा गया। इससे विमान में सवार 40 यात्री घायल हो गए। इनमें 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना दुर्गापुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुई। एयर टर्बुलेंस के कारण विमान अनियंत्रित हो गया और यात्री घायल हो गए। यात्रियों के मुताबिक जैसे ही विमान लड़खड़ाया तो केबिन के सामान यात्रियों पर गिरने लगा। इससे ही चोटें आई है। घटना रविवार शाम की है। इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

स्पाइसजेट के स्पोक्सपर्सन ने इस घटना के बारे में कहा कि 189 सीट वाला बोइंग 737-800 विमान तूफान के कारण टर्बुलेंस की घटना का शिकार हुआ है।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार विमान में करीब 188 यात्री थे। इनमें से कुछ के सिर भी चोट लगी है। घायल यात्रियों को पास ही के अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, फिलहाल सभी यात्रियों को हालात स्थिर है और खतरे से बाहर है।

स्पाइसजेट ने घटना पर खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि मुंबई से दुर्गापुर जाने वाली स्पाइसजेट बोइंग बी737 विमान संख्या एसजी-945 में उतरने के दौरान तूफान के कारण गंभीर टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप दुर्भाग्य से कुछ यात्रियों को चोटें आईं। दुर्गापुर पहुंचने पर घायल लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।

Next Story