Begin typing your search above and press return to search.

मेष, कन्या, तुला और कुंभ राशि वालों को मेहनत का आज पॉजिटिव परिणाम मिलेगा...अचानक धन लाभ, वहीँ ये लोग रहे सावधान.. जानिए बाकियों का हाल

Aaj Ka Rashifal
X

राशिफल, rashifal

By NPG News

रायपुर 3 नवम्बर 2021. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए 3 नवंबर, 2021 यानी दिवाली से पहले किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए काफी प्रसन्नता भरा रहेगा। सायंकाल के समय आपके व्यापार की कोई ऐसी डील फाइनल हो सकती है, जिसको फाइनल करने के लिए आप लंबे समय से लगातार प्रयास कर रहे थे, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। यश व कीर्ति में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे जातको को अपने अधिकारियों से किसी बात पर नही उलझना है। यदि ऐसा किया, तो वह उन पर भारी पड़ सकते है।

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने माता पिता को देव स्थान की यात्रा पर लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, इसलिए आपको अधिकारियों से अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ लाभ के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो उनके राजनीतिक करियर में उन्हें आगे बढ़ाएंगे। आज आपके दिमाग में अपने व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिन्हें आप अपने पिताजी से साझा कर सकते हैं और उनसे सलाह लेकर अगर आप उन्हें आगे बढ़ाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक अवश्य रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों व सीनियर्स के साथ की आवश्यकता होगी।

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आज सायंकाल के समय आप अपने किसी पुराने मित्र के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसका आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज आप जिस भी कार्य को पूरे लगन के साथ करेंगे। आपको उसका फल भी उसी प्रकार मिल सकता है, लेकिन आज आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी।

सिंह राशि

आज भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। अगर किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो आज पूरा कर लेंगे। आज आपको अपने सेहत के प्रति सावधान रहने की जरुरत है। घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। इस राशि के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। आज सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी काम में माता-पिता की सलाह लाभदायक रहेगी।

कन्या राशि

आज नए कार्यों को करने में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज पारिवारिक खुशियों में वृद्धि होगी। आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप छोटी-छोटी बातों में भी खुशियाँ तलाश कर लेंगे। आज जीवनसाथी से मिलने का मौका मिलेगा।

तुला राशि

आज आपको आगे बढ़ने के कई नए रास्ते खुलें मिलेंगे। व्यापार में आज आपको बड़ा मुनाफा होने वाला है। छात्रों को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए आज आप नई योजना बनाएंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आज आपका मन प्रसन्न होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है।

वृश्चिक राशि

आज आय के नए स्रोत सामने आएंगे। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आज अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज घर में कोई नन्हा मेहमान आ सकता है। इस राशि के छात्रों को अपनी मेहनत का पूरा परिणाम हासिल होगा।

धनु राशि

आज कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बना सकते है। इस राशि के छात्रों का मन पढ़ाई से थोड़ा डिस्ट्रैक्ट हो सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार पाने के अवसर प्रप्त होंगे। मेडिकल स्टूडेंट्स को आज किसी बड़े डॉक्टर से मिलाने का मौका मिलेगा। आज आपके व्यापार की गति में वृद्धि होगी।

मकर राशि

आज व्यापार में आपको मन मुताबिक मुनाफा होगा। पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकालने में किसी अनुभवी की सलाह कारगर साबित होगी। प्रशासनिक क्षेत्र के कार्यरत लोगों को अधिकारी वर्ग से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अनियमित दिनचर्या के कारण आपको आलस्य और थकान महसूस होगी। लवमेट्स आज एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

कुंभ राशि

कई दिनों से चल रही पारिवारिक समस्याएं आज समाप्त हो जाएंगी। किसी दोस्त से फ़ोन पर देर तक बात करेंगे। पहले की गयी मेहनत का आज पॉजिटिव परिणाम मिलेगा। आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े है, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लवमेट्स के बीच चल रही अन-बन आज समाप्त होगी।

मीन राशि

आज किसी भी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज स्टूडेंट्स को सीनियर्स से मदद मिलेगी। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पैसे कमाने के नए विचार आपके मन में आएंगे। रोजमर्रा के काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे।



Next Story