Begin typing your search above and press return to search.

कोरोना इफेक्ट: छत्तीसगढ़ की जेलों में निरुद्ध बंदियों और परिजनों की मुलाक़ात प्रतिबंधित.. नहीं हो सकेगी मुलाक़ात..

कोरोना इफेक्ट: छत्तीसगढ़ की जेलों में निरुद्ध बंदियों और परिजनों की मुलाक़ात प्रतिबंधित.. नहीं हो सकेगी मुलाक़ात..
X
By NPG News

रायपुर,6 जनवरी 2022। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए छत्तीसगढ़ की जेलों में बंद क़ैदियों और परिजनों की मुलाक़ात पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है। जेल डीजी संजय पिल्ले ने उक्ताशय का आदेश सभी जेल अधीक्षकों को भेजा है।

कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए पत्र में लिखा गया है संक्रमण बहुत तेज़ी से प्रदेश में फैल रहा है और ऐसी स्थिति में यदि जेल में परिरुद्ध बंदियों को उनके परिजनों से मुलाक़ात दी जाती है ये तो जेलों में कोविड-19 के संक्रमण फैलने की संभावना बहुत ज़्यादा बढ़ सकती है..अतः सात जनवरी से आगामी आदेश तक जेलों में परिरुद्ध बंदियों को उनके परिजनों से मुलाक़ात पूर्णरुप से प्रतिबंधित किया जाता है


पत्र में उल्लेखित है कि मुलाक़ात अति आवश्यक होने पर केवल बंदियों के अधिकृत अधिवक्ताओ को पूर्ण सतर्कता के साथ केवल न्यायालयीन कार्य हेतु मुलाक़ात दी जावे।

Next Story