Begin typing your search above and press return to search.

मास्टर चाबी का उपयोग कर शहर में बाइक चोरी की घटना को देते थे अंजाम... दो गिरफ्तार, नशे के शौक को पूरा करने थे चोरी

मास्टर चाबी का उपयोग कर शहर में बाइक चोरी की घटना को देते थे अंजाम... दो गिरफ्तार, नशे के शौक को पूरा करने थे चोरी
X
By NPG News

रायपुर 15 नवम्बर 2021। नशे व महंगे शौक को पूरा करने के लिये मास्टर चाबी का उपयोग कर शहर के अलग अलग जगहों बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी विनोद कुमार शर्मा ने दिनांक 11 सितम्बर को मौदहापारा थाने में एफआईआर दर्ज करवाते हुए बताया कि रोज की तरह समवेत शिखर कॉम्प्लेक्स के द्वितीय तल में स्थित अपने ऑफिस पहुँचा था,पर नीचे वापस आने पर देखा कि काम्प्लेक्स के सामने खड़ी उसकी पेंशन प्रो बाइक गायब थी। चोरी की इस घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शहर में बढ़ रही बाइक चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल ने सायबर सेल को आरोपियो की तलाश करने के निर्देश दिये थे। इस बीच तलाश में जुटी साइबर सेल को मुखबिर से सूचना मिली कि मौदहापारा थाना क्षेत्र में मरही माता चौक के पास स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के पास दो व्यक्ति सस्ते में बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।

साइबर सेल ने आरोपियो को गिरफ्तार कर पुछताछ की तब आरोपियो ने शहर के विभिन्न जगहों से मास्टर चाबी का उपयोग कर 7 बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम गुलशन कुमार वर्मा पिता भुवनेश्वर वर्मा निवासी रामनगर गली नम्बर दो थाना गुढ़ियारी रायपुर और दिनेश साहू पिता अमन साहू निवासी चंगोराभाठा अमन किराना दुकान के पास डीडी नगर थाना रायपुर है। आरोपियो के कब्जे से चोरी किये 7 बाइक कीमत करीबन 3 लाख रुपये है।

Next Story