Begin typing your search above and press return to search.

धूमधाम से नहीं हुई शादी, नाराज पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट... जानिए पूरा मामला....

रायपुर पुलिस,

धूमधाम से नहीं हुई शादी, नाराज पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट... जानिए पूरा मामला....
X
By NPG News

रायपुर 2 मार्च 2022। मंगलवार को पंडरी के लोधिपारा इलाके में पत्नी की हत्या करने वाले पति ने चौकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए की थी क्योंकि उसकी शादी धूमधाम से नहीं हुई थी। इस बात से नाराज आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी।

दरसअल एक मार्च को पंडरी थाना क्षेत्र के लोधिपारा में खगेश्वर कोसरिया ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, एक साल पहले ही उसकी शादी मृतिका नंदनी कोसरिया से हुई थी। शादी के बाद से वो अपने गृहग्राम बिलाईगढ़ से आकर रायपुर में रह रहा था। आरोपी का अपनी पत्नी से शादी को लेकर आये दिन विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन मंगलवार की शाम भी साढ़े छह बजे विवाद हुआ था।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आज ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।

Next Story