Begin typing your search above and press return to search.

ट्रक के सामने दौड़ रहे बच्चे को शख्स ने बचाया, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो.. देखें

ट्रक के सामने दौड़ रहे बच्चे को शख्स ने बचाया, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो.. देखें
X
By NPG News

नईदिल्ली 24 फरवरी 2022 I सोशल मीडिया पर इन दिनों हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं, उनमें से रोड एक्सीडेंट का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. जब भी हम अपने बच्चों को पार्क में खेलने के लिए ले जाते हैं तो वह खूब दौड़-भाग करते हैं. खुला मैदान देखकर वह बेहद खुश हो जाते हैं और हर तरफ दौड़ना पसंद करते हैं. अगर किसी का घर सड़क के किनारे हैं तो उसे बेहद ही होशियार रहना पड़ता है, क्योंकि बच्चा अगर बाहर सड़क पर निकल गया तो इधर-उधर भागने लगता है. ऐसे में कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है. इससे बचने के लिए परिवार के किसी एक सदस्य को बच्चे की देखभाल के लिए साथ रहना पड़ता है. कुछ ऐसा ही वायरल होने वाले एक वीडियो में देखने को मिला, जब अचानक एक बच्चा सड़क पर दौड़ पड़ा. इसके बाद जो हुआ उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे.

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में जिसमें एक बच्चे को अचानक से सड़क की ओर दौड़ते देखा जा सकता है, जो कि सड़क के किनारे लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाता है. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सड़क पर अचानक से दौड़ते हुए आए बच्चे के सामने दूसरी ओर से फुल स्पीड में आ रहा ट्रक उसके सामने आ जाता है. फिलहाल वीडियो में ट्रक ड्राइवर को पावर ब्रेक लगाकर ट्रक को रोकते तो देखा जा सकता है, लेकिन स्पीड तेज होने के कारण जिस जगह पर बच्चा था वहां से आगे जाते देखा जा रहा है. फिलहाल इस हादसे में चमत्कारी रूप से बच्चा बच जाता है. फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्चा सड़क पर आता है, वैसे ही उसके पीछे से एक शख्स तेजी से निकल कर आता है और उस बच्चे को चंद सेकंड के अंदर ही ट्रक के सामने से हटा देता है. जिसके कारण कोई बड़ा हादसे होने से टल जाता है. फुटेज को देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं.

Next Story