Begin typing your search above and press return to search.

प्रेमी ने की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, साथ नहाये फिर गला दबाकर कर दी हत्या... शव की पहचान न हो इसलिए निर्वस्त्र कर फेंका नदी में...

प्रेमी ने की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, साथ नहाये फिर गला दबाकर कर दी हत्या... शव की पहचान न हो इसलिए निर्वस्त्र कर फेंका नदी में...
X
By NPG News

रायगढ़ 21 दिसम्बर 2021। तीन दिन पहले ससकोबा मांड नदी के पानी में मिली महिला की लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला की हत्या गला दबाकर की गई थी। इस मामले में महिला के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल 18 दिसम्बर को नदी में तैरती महिला की लाश मिली थी। लाश मिलने के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जांच शुरू की गई। इस दौरान महिला की पीएम रिपोर्ट आने पर गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिषेक मीणा ने एएसपी लखन पटले को जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए।

इस बीच पुलिस जांच में पता चला कि, मृतिका कुमारी बिली बाई 22 वर्ष निवासी ससकोबा का लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बेसराबहार के अशोक चौहान से प्रेम संबंध था। इस सूचना के बाद संदेही अशोक चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, वो शादीशुदा है और उसका प्रेम प्रसंग कुमारी बिली बाई से था। 14 दिसम्बर को बिली बाई को फोन कर नदी के पास बुलाया था। यहां पर दोनों नदी में नहा रहे थे, तभी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि, उसने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से कुमारी बिली बाई के शरीर का पूरा कपड़ा निकालकर शव को नदी में बहा दिया था। साथ ही कपड़े को नदी किनारे खाई में फेंक दिया था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story