संसद में गूंजा धर्मांतरण का मुद्दा: सांसद गोमती साय ने संसद में कहा - धर्मांतरण और ईसाई मिशनरी नक्सलियों से ज़्यादा ख़तरनाक.. बनाएँ कड़े क़ानून

नई दिल्ली,3 दिसंबर 2021। देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में रायगढ़ सांसद गोमती साय ने धर्मांतरण और ईसाई मिशनरियों को नक्सलियों से ख़तरनाक बताते हुए इन पर नियंत्रण के लिए कड़े क़ानून बनाने की माँग केंद्र सरकार से की है।
संसद में सांसद गोमती साय ने कहा
"केंद्रीय सुरक्षा बलों के दबाव में नक्सली अब बैकफ़ुट पर हैं..लेकिन नक्सलियों से ज़्यादा ख़तरनाक ये ईसाई मिशनरियाँ है तो छत्तीसगढ के भोले भाले वनवासियों को लालच देकर एवं भयादोहन करके धर्मांतरण करने में लगे हैं, छत्तीसगढ के बीहड़ इलाक़ों में कई जगह प्रार्थना घर बनाने का काम चल रहा है।कुमार दिलीप सिंह जूदेव ने आजीवन धर्मांतरण के विरुध्द लड़ाई लड़ी,कुमार दिलीप सिंह जूदेव का ध्येय वाक्य होता था धर्मांतरण और राष्ट्रांतरण एक सिक्के के दो पहलू हैं, जहां जहां धर्मांतरण हुआ वहाँ वहाँ राष्ट्रांतरण बलवती हुई"
सांसद गोमती साय ने केंद्र सरकार से इस मसले में हस्तक्षेप करते हुए धर्मांतरण पर रोक लगाते हुए धर्मांतरण करने वालों के विरुध्द कड़े क़ानून बनाए जाने की माँग रखी है।
