Begin typing your search above and press return to search.

जारी रहेगा ठंड का कहर: आज भी बारिश और गिरेंगे ओले... मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट...

जारी रहेगा ठंड का कहर: आज भी बारिश और गिरेंगे ओले... मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट...
X

chhattisgarh, mansoon

By NPG News

नईदिल्ली 15 जनवरी 2022. ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। कई जगहों पर लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पिछले कुछ दिनों से ठंड की मार ने बेहाल कर रखा है। हालांकि, मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार फिलहाल ऐसे मौसम से राहत नहीं मिलने वाला है। कई दिनों तक तापमान और भी नीचे जा सकता है। कोहरे के कारण धूप नहीं होगी और तेज हवा के कारण सर्दी अधिक लग सकती है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, अगले 4-5 दिन के दौरान उत्तर भारत में घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिलेगा। अगले दो दिनों के लिए उत्तर पश्चिम भारत में ठंडे दिन की स्थिति रहने वाली है। आईएमडी ने यह भी कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

देश के कई हिस्सों में आधी जनवरी बीतने के बाद भी ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। स्थिति यह है कि दिल्ली में शीत लहर के साथ कोहरे का असर जबरदस्त दिख रहा है। दिल्ली जैसे हालात यूपी के बरेली, लखनऊ, गोरखपुर में भी हैं। वहीं, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में शुक्रवार को सर्दी के प्रकोप में वृद्धि हुई। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद मौसम में बदलाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक सर्दी से लोग कांप रहे हैं. झारखंड-बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना नजर आ रही है। जानें आज मौसम कैसा रहेगा।

जहां उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बिजली/ ओलों के साथ अलग-अलग गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है . वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। शनिवार को मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हल्की / मध्यम वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।

मौसम वैज्ञानिकों ने शनिवार को दिल्ली में मौसम ठंडा रहने का अनुमान जताया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह मध्यम से हल्का कोहरा छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि यहां का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा. आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा 'बेहद घना', 51 से 200 मीटर दृश्यता के बीच 'घना', 201 से 500 के मीटर दृश्यता के बीच 'मध्यम' और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को 'हल्का' माना जाता है।



Next Story