दूल्हे ने दोस्त को मारी गोली, गम में बदला खुशी का माहौल...VIDEO हुआ वायरल

दूल्हे ने दोस्त को मारी गोली, गम में बदला खुशी का माहौल...VIDEO हुआ वायरल
X

सोनभद्र I सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी वायरल हो रह है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. वीडियो में दूल्हा अपने दोस्त को गोली मारते दिख रह है.

दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का है. जिले के ब्रह्मनगर इलाके में हुई घटना का चौंकाने वाला वीडियो कैमरे में कैद हो गया. इवेंट की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में, दूल्हे को रथ पर खड़े होकर जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है, इस दौरान उसके हाथ में रिवॉल्वर भी थी जिससे उसने हवा में फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन एक चूक की वजह से उसके दोस्त को गोली लग गई. मृतक की पहचान पेशे से सेना के जवान बाबू लाल यादव के रूप में हुई है. खबरों की माने तो फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक बाबू लाल यादव की थी.

सोनभद्र पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दूल्हा और पीड़ित दोस्त थे. उन्होंने कहा कि यादव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Tags

Next Story