Begin typing your search above and press return to search.
स्कूल खोलने का फैसला कैबिनेट की बैठक में होगा, स्कूल शिक्षा विभाग आगामी मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्ताव लाने की कर रहा तैयारी

रायपुर, 10 नवंबर 2021। दिवाली के बाद स्कूल खोलने की चर्चा थी। अब चूकि दिवाली गुजर गई है, लिहाजा स्कूल खुलने की चर्चाएं फिर से प्रारंभ हो गई है। हालांकि, सरकारी स्कूल खुले हुए हैं। लेकिन, बच्चों की कक्षाएं अभी भी बंद है।
कोरोना के बाद से प्रायवेट स्कूल कंप्लीट बंद है। हालांकि, सरकार ने अभिभावकों के परमिशन से बच्चों को स्कूल भेजने की इजाजत दी है। लेकिन, प्रायवेट स्कूलों में अभी भी ऑनलाइन क्लास चल रही है। निजी स्कूलों का तर्क है कि पैरेंट्स कोरोना का टीका लगे बगैर बच्चों को स्कूल भेजना चाहते नहीं।
उधर, स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूल खोलने का फैसला विभाग नहीं मंत्रिपरिषद की बैठक में होगी। यानी अफसर नहीं कैबिनेट करेगी। हो सकता है कि आगामी जो भी कैबिनेट की बैठक आहूत हो, उसमें इस पर विचार किया जाए।
Next Story
