Begin typing your search above and press return to search.

सहायक शिक्षक फेडरेशन का फैसला...जारी रहेगी हड़ताल, शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद मनीष मिश्रा ने दिए थे हड़ताल तोड़ने के संकेत

सहायक शिक्षक फेडरेशन का फैसला...जारी रहेगी हड़ताल, शिक्षा मंत्री से मुलाकात के बाद मनीष मिश्रा ने दिए थे हड़ताल तोड़ने के संकेत
X
By NPG News

रायपुर, 28 दिसंबर 2021। सहायक शिक्षक फेडरेशन की हड़ताल जारी रहेगी। इसकी घोषणा की गई है। हालांकि इससे पहले स्कूल शिक्षा मंत्री के निवास स्थान पर हुई बैठक से बाहर आकर स्वयं छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने कहा था कि वह स्कूल शिक्षा मंत्री के दिए गए आश्वासन से संतुष्ट हैं और साथियों से चर्चा उपरांत हड़ताल वापस लेने की घोषणा की जाएगी। लेकिन यह खबर जैसे ही मीडिया में सार्वजनिक हुई अन्य पदाधिकारियों ने इसे खारिज कर दिया।

लगभग सभी ने एक सुर में यह कहा कि इस प्रकार की वापसी कहीं से भी जायज नहीं है। इसके बाद फेडरेशन की एक आपातकालीन बैठक भी हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि आगे हड़ताल जारी रहेगी। इसकी घोषणा मनीष मिश्रा ने मंच से कर दिया है।

Next Story