Begin typing your search above and press return to search.

इंजीनियर सहित पूरे परिवार की मौत: दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, पति पत्नी सास सहित बेटी की मौत....

इंजीनियर सहित पूरे परिवार की मौत: दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार पेड़ से टकराई, पति पत्नी सास सहित बेटी की मौत....
X
By NPG News

रायपुर 29 मार्च 2022। भिलाई के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतकों में इंजीनियर उसकी पत्नी, बेटी और सास शामिल है। ये सभी कार में सवार होकर काशी विश्वनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। मृतक राकेश सिंह (40) छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले थे, लेकिन कुछ समय से मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर थे और अपने परिवार के साथ छतरपुर के सिविल लाइन ग्रीन एवेन्यू में रह रहे थे।

बताया जा रहा है कि, राकेश अपनी पत्नी वंदना 35 वर्ष, सास चंद्रा बेसन 50 वर्ष और पुत्री अनामिका सिंह 12 वर्ष के साथ काशी विश्वनाथ बनारस दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद सोमवार की दोपहर में सभी आई-20 कार में वापस छतरपुर लौट रहे थे। इस दौरान बांदा जिले के नेशनल हाइवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरते हुए एक पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि, कार के परखच्चे उड़ गए और सभी कार में ही फंसे रह गए।

इस दर्दनाक हादसे में राकेश, उनकी पत्नी वंदना और सास की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की बेटी को गंभीर हालत में कार से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

Next Story