Begin typing your search above and press return to search.

नीट की छात्रा का शव मिला: खाना खाकर बहनों के साथ खेला लूडो, फिर सुबह फंदे पर लटकती मिली लाश...

नीट की छात्रा का शव मिला: खाना खाकर बहनों के साथ खेला लूडो, फिर सुबह फंदे पर लटकती मिली लाश...
X
By NPG News

दुर्ग 5 मई 2022। नीट की तैयारी करने वाली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। सुसाइड का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मृतिका छात्रा का नाम भारती निषाद था।

जानकारी के मुताबिक, रात में खाना खाने के बाद मृतिका छात्रा अपने तीन बहनों के साथ लूडो खेल रही थी। खेल खत्म होने के बाद देर रात वो अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। सुबह जब परिजन सोकर उठे औऱ भारती का कमरा काफी देर तक नहीं खुला। परिजनों ने दरवाजें के बाहर से काफी आवाज भी दी, लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खोला गया। इसके बाद परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो भारती का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया।

इधर इस घटना की शिकायत मिलते ही खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

फिलहाल आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Next Story