होटल सिटी पैलेस से ग्राहक कूदा, हालात गंभीर...मालिक ने पीड़ित बालक को निर्वस्त्र कर मंगवाई थी माफी.... जाने क्या है मामला

रायपुर 7 जून 2022। होटल मालिक की प्रताड़ना से तंग आकर एक ग्राहक ने होटल के दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी है। इस घटना के बाद नाबालिग बालक को गंभीर हालत में उपचार के लीज अस्पताल भेजा गया है। घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र के होटल सिटी पैलेस की है।
जानकारी के मुताबिक, महासमुंद निवासी 15 वर्षीय बालक अपने परिजन के साथ किसी काम से राजधानी आया था। यहां पर होटल सिटी पैलेस में कमरा लेकर रुका हुआ था। 6 जून को होटल में किसी ग्राहक का मोबाइल चोरी हो गया, जिसका आरोप होटल मालिक सुभाष सोनी ने नाबालिग बालक पर लगाया। मालिक ने बालक को सजा के तौर पर निर्वस्त्र कर सारे स्टाफ़ के सामने माफी मंगवाया। इस बात से बालक क्षुब्द होकर होटल की दूसरी मंजिल से कूद गया। बालक के कूदने की खबर मिकते ही पूरे होटल में हड़कंप मच गया और फिर आननफानन में बालक को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर थाना गोलबाजार में मालिक के खिलाफ धारा 346 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
