Begin typing your search above and press return to search.

रामनवमी की देर शाम खुली अदालत, बढ़ायी गयी डेंटल कालेज में प्रवेश की अंतिम तिथि

रामनवमी की देर शाम खुली अदालत, बढ़ायी गयी डेंटल कालेज में प्रवेश की अंतिम तिथि
X
By NPG News

बिलासपुर 11 अप्रैल 2022। डेंटल कालेजों में प्रवेश प्रक्रिया बढ़ाने के लिए छतीसगढ़ हाईकोर्ट ने रामनवमी की शाम को सुनवाई की। रामनवमी की शाम वीडियो कांफ्रेंसिंग से हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई की। चिकित्सा शिक्षा संचालक ने 9 अप्रैल को डेंटल कालेजों में प्रवेश के लिए होने वाली काउंसलिंग की सूची जारी की थी। माप-अप राउंड के लिए होने वाली काउंसलिंग के लिए 1137 स्टूडेंट की सूची जारी की गई। जिसे चिकित्सा शिक्षा संचालक के वेबसाईट पर अपलोड कर दिया गया। इसके साथ ही 10 अप्रैल को काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए।

आदेश के खिलाफ बिलासपुर के बोदरी में स्थित त्रिवेणी डेंटल कालेज ने अपने अधिवक्ताओ के जरिये शीघ्र सुनवाई हेतु रजिस्ट्रार जनरल से गुहार लगाई। रजिस्ट्रार जनरल के माध्यम से जब मामला चीफ जस्टिस तक पहुँचा तो उन्होंने प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए रविवार को ही सुनवाई का आदेश दिया। जिसके बाद रविवार की रात जस्टिस गौतम भादुड़ी व जस्टिस आरसीएस सामंत की बेंच में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुनवाई हुई।

सुनवाई में कालेज के अधिवक्ताओं ने तर्क प्रस्तुत करते हुए बताया कि शनिवार को 1137 बच्चो की सूची जारी कर रविवार तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। पर एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करना अव्यवाहरिक है। खास कर उस स्थिति में जब रविवार होने के साथ रामनवमी हो। लिहाजा काउंसलिंग प्रक्रिया में छात्रों का उपस्थित रहना असम्भव है। और इससे छात्र प्रवेश से वंचित रह जाएंगे।

मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने काउंसलिंग की प्रक्रिया 13 अप्रैल तक बढाते हुए अगले सप्ताह मामले की अगली सुनवाई रखी है।

Next Story