Begin typing your search above and press return to search.

इस बकरे की कीमत है 15 लाख: गजब की है स्टाइल... बन गया इस देश का सबसे महंगा बकरा, दूर दूर से आ रहे लोग देखने....

इस बकरे की कीमत है 15 लाख: गजब की है स्टाइल... बन गया इस देश का सबसे महंगा बकरा, दूर दूर से आ रहे लोग देखने....

इस बकरे की कीमत है 15 लाख: गजब की है स्टाइल... बन गया इस देश का सबसे महंगा बकरा, दूर दूर से आ रहे लोग देखने....
X
By NPG News

नईदिल्ली 26 नवंबर 2021 I ऑस्ट्रेलिया में एक बकरा 21 हजार डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 15 लाख 65 हजार रुपए ) रुपए में बिका। बुधवार को न्यूसाउथ वेल्स में एक सेल में इस बकरे को एंड्रू मोसली ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया में इतना महंगा बकरा इसके पहले कभी बेचा या खरीदा नहीं गया। मोसले के मुताबिक, उनका यह बकरा बेहद स्टायलिश है। इस बकरे का नाम माराकेश है।

दरअसल, इस बकरे को ऑस्ट्रेलिया के न्यूसाउथ वेल्स में लगी एक सेल में बेचा गया है। 'द गार्जियन' ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि बकरे को मोसली नामक शख्स ने खरीदा है। इस बकरे की कीमत 21 हजार डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 15 लाख 65 हजार रुपये) रुपये लगाई गई है। ऑस्ट्रेलिया में इतना महंगा बकरा इसके पहले कभी बेचा या खरीदा नहीं गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बकरे का नाम माराकेश है। बताया जा रहा है कि यह बकरा बेहद शानदार दिखता है, इसकी चाल भी बहुत अच्छी है। कद-काठी में बहुत बड़ा नहीं है लेकिन इसके मसल्स शानदार हैं और बहुत अच्छी ब्रीड का है। खरीदने वाले शख्स ने बताया कि पिछले कुछ सालों में इनके मीट की डिमांड भी तेजी से बढ़ी है।


इतना ही नहीं यह भी बताया गया है कि यहां तक कि पश्चिमी देशों में इस तरह की ब्रीड आसानी से नहीं मिलती। इस बकरे का जन्म क्वींसलैंड बॉर्डर के करीब रेंगेलैंड फॉर्म में हुआ था। जिस इलाके में यह बकरा पाया गया है वहां मौसम बहुत खराब भी होता है। इसके बावजूद भी यह इतना सेहतमंद और शानदार है। इससे पहले इसी शख्स ने एक और बकरा 9 हजार डॉलर (6.71 लाख रुपये) में खरीदा था।

इसके पहले ऑस्ट्रेलिया में सबसे महंगा बकरा 12 हजार डॉलर (8.94 लाख रुपए) में खरीदा गया था। यह सौदा पिछले महीने ही हुआ था। माराकेश को खरीदने के बाद मोसले काफी खुश नजर आए। कहा- यह बहुत शानदार जानवर है। इसकी चाल भी बहुत अच्छई है। कद-काठी में बहुत बड़ा भले ही न हो, लेकिन मुझे लगता है कि इसकी ग्रोथ काफी तेजी से हुई। इसके मसल्स भी शानदार हैं।

Next Story