
जशपुर 14 दिसम्बर 2021। शिक्षिका की बेटी की फ़ोटो खिंच कर शिक्षिका को मानसिक रूप से परेशान करने वाले आरक्षक को एसपी ने निलंबित किया है। कल इस मामले में शिक्षिका ने तपकरा थाने में भी शिकायत की थी जिसके बाद शिकायत को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने यह कार्यवाही की हैं।
मामले में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर के तपकरा थाना क्षेत्र में महिला शिक्षिका रहती हैं। उन्होंने कल तपकरा थाने में अपनी शिकायत देते हुए बताया कि जब मेरी बेटी छत पर चढ़ती हैं तो बाजू वाली छत से आरक्षक सुभाष साय पैकरा मेरी बेटी की फ़ोटो खिंचता था।
मेरी बेटी ने इस बात की जानकारी मुझे दी। जिस पर आरक्षक ने खुद को पुलिस में होने की धौस दिखाई और कहा कि जहां शिकायत करनी हैं कर लो। इसके बाद आरक्षक सुभाष की हिम्मत और बढ़ गयी और वह शिक्षिका की बेटी को फोन भी करने लगा। आज शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आरक्षक क्रमांक 538 सुभाष साय पैकरा को निलंबित कर दिया है।
