Begin typing your search above and press return to search.

कॉन्स्टेबल ने पत्नी को बेदम पीटा... करवा चौथ की रात आरक्षक पति ने पत्नी की कर दी पिटाई, थाने में FIR दर्ज...एसपी ने किया लाइन अटैच

कॉन्स्टेबल ने पत्नी को बेदम पीटा... करवा चौथ की रात आरक्षक पति ने पत्नी की कर दी पिटाई, थाने में FIR दर्ज...एसपी ने किया लाइन अटैच
X
By NPG News

बिलासपुर 25 अक्टूबर 2021। करवा चौथ की रात एक कॉन्स्टेबल ने अपनी पत्नी की बेदम पिटाई कर दी है। मारपीट की इस घटना के बाद पीड़िता पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बता दें, कॉन्टेबल का पीड़िता के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और फिर धीरे धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद थाने में काफी ड्रामे के बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी कर ली थी, लेकिन शादी के बाद आरक्षक अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा, जिसकी शिकायत मिलने के बाद एसपी दीपक झा ने दोनों को समझाईश दी थी पर आरक्षक तब भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अब पीड़िता पत्नी ने अपने आरक्षक पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला की शिकायत के मुताबिक, वो बिलासपुर में रह कर कोचिंग करने के साथ ही निजी संस्थान में काम करती हैं। पिछले वर्ष उसकी फेसबुक के माध्यम से आरक्षक राजकुमार पटेल से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इस बीच आरक्षक ने शादी की बात कहकर उसके साथ कई बार शारीरिक शोषण किया और शादी करने से मना करता रहा। इस बात से परेशान हो कर महिला अगस्त माह में सिविल लाइन थाने में आरक्षक के खिलाफ शिकायत लेकर पहुँची थी, लेकिन आरक्षक ने शादी की बात कह कर मामले को शांत करा दिया था। इसके बाद आरक्षक ने आर्य समाज में युवती के साथ शादी कर ली थी।

पीड़िता का आरोप है कि, करवा चौथ के दिन भी कॉन्स्टेबल पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की थी। मारपीट की इस घटना में महिला के कान का पर्दा फट गया हैं और अंदरूनी चोट भी आई हैं। एसपी ने पीड़िता की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए महिला थाना में आरक्षक के खिलाफ मारपीट व 498 का मामला दर्ज करवाते हुए आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।


Next Story